सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Union Budget 2026: NCERT Gets 681 Crore Allocation, Check Funding for KVS and NVS

Union Budget 2026: एनसीईआरटी को 681 करोड़ रुपये का आवंटन, जानें केवीएस और एनवीएस को मिला कितना बजट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 01 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया। इस बजट में एनसीईआरटी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति को बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए अच्छी-खासी राशि दी गई है।

Union Budget 2026: NCERT Gets 681 Crore Allocation, Check Funding for KVS and NVS
Union Budget 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Union Budget: आज 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट पेश किया गया, जिसमें सरकार ने सभी प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ शिक्षा सेक्टर पर भी विशेष ध्यान दिया है। बजट में स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक की व्यवस्था को मजबूत करने, बुनियादी ढांचे में सुधार और शैक्षणिक संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए कई अहम प्रावधान किए गए हैं।

Trending Videos


केंद्रीय बजट 2026 में विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत स्वायत्त निकायों को शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अहम फंड दिया गया है। 

इतना मिला आवंटन

बजट के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को कुल 10129.41 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वहीं नवोदय विद्यालय समिति (NVS) को 6,025 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके अलावा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के लिए 681.79 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
 

संगठन बजट 2026-27 (करोड़)
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) 6025.00
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) 10129.41
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 681.79

पिछले 2 वर्षों की तुलना में कैसा रहा बजट?

शिक्षा से जुड़े प्रमुख संस्थानों के बजट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) का बजट जहां वास्तविक 2024-25 में 5,370.79 करोड़ रुपये था, वहीं बजट 2026-27 में इसे बढ़ाकर 6,025 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि ग्रामीण छात्रों की शिक्षा पर सरकार का फोकस बढ़ा है।

वहीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) को सबसे बड़ा आवंटन मिला है। 2024-25 में 8,727 करोड़ रुपये से बढ़कर 2026-27 में इसका बजट 10,129.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो शहरी और केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

एनसीईआरटी (NCERT) के बजट में भी निरंतर इजाफा हुआ है। वास्तविक 2024-25 में 517.42 करोड़ रुपये के मुकाबले बजट 2026-27 में इसे 681.79 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे पाठ्यपुस्तकों, शोध और शैक्षिक सामग्री के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
 
संगठन 2024-25 (करोड़) बजट 2025-26 (करोड़) बजट 2026-27 (करोड़)
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) 5370.79 5750.00 6025.00
केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) 8727.00 9503.84 10129.41
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 517.42 623.16 681.79

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2026-27 में शिक्षा से जुड़े कुल स्वायत्त निकायों का बजट 16,866.71 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष 15,907 करोड़ रुपये के बजट की तुलना में बढ़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed