सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU Students Pin Hopes on Placements, Central Placement Cell to Seek Candidate Feedback

DU: प्लेसमेंट की आस, छात्रों की डीयू पर टिकी उम्मीद; सेंट्रल प्लेसमेंट सेल अभ्यर्थियों से लेगा फीडबैक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 01 Feb 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Delhi University Placement: दिल्ली विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट को लेकर छात्रों की उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। इसी कड़ी में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल प्लेसमेंट प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए अभ्यर्थियों से फीडबैक लेने की तैयारी कर रहा है।

DU Students Pin Hopes on Placements, Central Placement Cell to Seek Candidate Feedback
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

DU Placement: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों की करियर की पसंद और प्लेसमेंट की उम्मीदों को समझेगा। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने छात्रों के लिए जागरूकता सर्वे की सुविधा शुरू की है। इस सर्वे से डीयू प्लेसमेंट से जुड़े प्रयासों को ज्यादा असरदार और फोकस तरीके से लागू कर पाएगा। सर्वे से मिले जवाबों से कमियों को पहचानने और विभाग व रिक्रूटर के साथ सामंजस्य को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस सर्वे में हिस्सा लेना पूरी तरह से छात्रों की मर्जी पर है। 

Trending Videos


दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) की ओर से केंद्रीयकृत तरीके से प्लेसमेंट सत्र आयोजित किए जाते हैं।

प्लेसमेंट को लेकर छात्रों की बढ़ती उम्मीदें

कंपनी अपनी जरूरतों के हिसाब से कैंपस आकर छात्रों को जॉब के ऑफर करती है। ऐसे में प्लेसमेंट को पहले से ज्यादा बेहतर करने और छात्र हितकारी बनाने के लिए प्लेसमेंट जागरूकता सर्वे को शुरुआती की गई है। इसका उद्देश्य छात्रों से इनपुट एकत्र करना है, जिससे कि प्लेसमेंट से जुड़े प्रयासों को ज्यादा असरदार और फोकस तरीके से योजना बनाकर लागू किया जा सके।

सर्वे से प्राप्त जवाब कम्यूनिकेशन की कमियों को पहचानने, विभाग और रिक्रूटर के साथ को ऑर्डिनेशन को मजबूत करने और भविष्य के अवसरों को छात्रों की उम्मीदों और इंडस्ट्री की जरूरतों के साथ बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करेंगे। डीयू ने स्पष्ट किया है कि इस सर्वे में हिस्सा लेना पूरी तरह से छात्र की मर्जी पर है।

छात्रों से प्राप्त सभी जवाबों को गोपनीय रखा जाएगा। मूल्यांकन और प्लानिंग के मकसद से उनका विश्लेषण एक साथ किया जाएगा। डीयू का मानना है कि छात्रों से मिले इनपुट यूनिवर्सिटी भर में प्लेसमेंट फ्रेमवर्क और सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्लेसमेंट सेल की छात्रों को सलाह है कि वे नियमित प्लेसमेंट अवसरों के लिए डीयू की प्लेसमेंट वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed