सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC NET Exam: Only 6 Days Left, Focus on Self-Assessment and Smart Revision

UGC NET Exam: यूजीसी नेट परीक्षा में सिर्फ छह दिन बाकी, अब पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है खुद का सही मूल्यांकन करना

अदिति शुभम, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 16 Jun 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

UGC NET Exam 2026: यूजीसी नेट परीक्षा में अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं। यह समय नए टॉपिक पढ़ने का नहीं, बल्कि अपनी पूरी तैयारी को परखने और सुधारने का है। सही रणनीति के साथ सेल्फ असेसमेंट करके आप अपनी कमजोरियों को पहचान सकते हैं और उन्हें मजबूत बना सकते हैं, जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन संभव हो सकेगा।

UGC NET Exam: Only 6 Days Left, Focus on Self-Assessment and Smart Revision
UGC NET Exam 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

UGC NET Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यूजीसी नेट परीक्षा 22 जून से 30 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अंतिम सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान नए विषयों को पढ़ने के बजाय पहले से तैयार किए गए पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति पर अधिक ध्यान देना चाहिए। यूजीसी नेट केवल विषय ज्ञान की नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता और समय के प्रभावी उपयोग की भी परीक्षा होती है। इसलिए, अंतिम दिनों में घबराने के बजाय योजनाबद्ध तैयारी करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हों।

पढ़े हुए विषयों का रिवीजन करें

परीक्षा के अंतिम छह दिनों में अभ्यर्थियों को उन विषयों और अध्यायों की पुनरावृत्ति पर ध्यान देना चाहिए, जिनकी तैयारी वे पहले से कर चुके हैं। साथ ही, प्रत्येक दिन के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें। सुबह कठिन विषयों का रिवीजन करें, दोपहर में विषयवार प्रश्नों का अभ्यास करें, शाम को मॉक टेस्ट देकर उसका विश्लेषण करें और रात में पूरे दिन पढ़ी गई सामग्री की संक्षिप्त समीक्षा करें। ध्यान रहे कि आपकी योजना यथार्थवादी और नियमित रूप से पूरी की जा सकने वाली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर-1 को नजरअंदाज न करें

कई अभ्यर्थी विषय-विशेष (पेपर-2) की तैयारी पर अधिक ध्यान देते हैं और पेपर-1 को अपेक्षाकृत आसान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि अंतिम सफलता में पेपर-1 के अंक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, शिक्षण अभिरुचि, शोध अभिरुचि, तार्किक एवं गणितीय तर्क, संचार, आईसीटी, उच्च शिक्षा प्रणाली तथा पर्यावरण अध्ययन जैसी इकाइयों का नियमित अभ्यास करना आवश्यक है।
विज्ञापन

शॉर्ट नोट्स तैयार रखें

अंतिम दिनों में पूरी पुस्तक पढ़ना संभव नहीं होता, ऐसे में पहले से बनाए गए शॉर्ट नोट्स काफी काम आते हैं। उनकी मदद से महत्वपूर्ण, सूत्र, तथ्य, सिद्धांत, शॉर्ट ट्रिक्स तथा बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों का नियमित अभ्यास करना चाहिए। यह रणनीति न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती है, बल्कि परीक्षा के समय जानकारी को शीघ्रता से याद करने में भी मददगार होती है। साथ ही, प्रतिदिन एक मॉक टेस्ट दें, ताकि वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव मिल सके।

  • डिजिटल संसाधनों का सीमित और प्रभावी उपयोग करें।
  • परीक्षा के अंतिम दिनों में नए विषय शुरू करने से बचें।
  • प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • परीक्षा केंद्र की जानकारी अग्रिम रूप से प्राप्त कर लें।
  • पर्याप्त नींद लें और मानसिक रूप से शांत रहें।

डिजिटल संसाधनों का संतुलित उपयोग करें 

परीक्षा की तैयारी में डिजिटल संसाधन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यूट्यूब वीडियो, ऑनलाइन कक्षाएं, शैक्षिक एप और अध्ययन समूह विषयों को समझने में सहायता करते हैं। हालांकि, इनका अत्यधिक उपयोग समय और एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed