{"_id":"6a30d9677aae2430a908c86d","slug":"miranda-house-to-host-open-house-campus-tours-for-du-aspirants-from-june-17-22-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU: दाखिले से पहले कॉलेज को करीब से समझने का मौका, मिरांडा हाउस में 17-22 जून तक ओपन हाउस और कैंपस टूर","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
DU: दाखिले से पहले कॉलेज को करीब से समझने का मौका, मिरांडा हाउस में 17-22 जून तक ओपन हाउस और कैंपस टूर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार
DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मिरांडा हाउस 17 से 22 जून तक ओपन हाउस और कैंपस टूर कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे अभ्यर्थियों को कॉलेज के माहौल, शैक्षणिक सुविधाओं और कैंपस जीवन को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।
मिरांडा हाउस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में दाखिले से पहले छात्राओं को कॉलेज कैंपस जीवन को करीब से जानने का मौका मिलेगा। मिरांडा हाउस कॉलेज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) अभ्यर्थी (12वीं) की छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष ओपन हाउस एवं कैंपस टूर कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है।
यह कार्यक्रम 17 से 19 जून व 22 जून को कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। इस दौरान छात्राएं कॉलेज की पूर्व छात्राओं से सीधे संवाद कर सकेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बारहवीं की छात्राओं और उनके अभिभावकों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, छात्र जीवन और उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन हाउस के दौरान प्रतिभागी कॉलेज की प्राचार्य, शिक्षकों, वर्तमान छात्राओं और पूर्व छात्राओं से सीधे संवाद कर सकेंगे। साथ ही कॉलेज के विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और छात्र जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। छात्राओं को कॉलेज की लाइब्रेरी, प्रयोगशालाओं, विभिन्न विभागों तथा अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
कार्यक्रम में छात्र सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकेंगी। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि ओपन हाउस कक्षा 12 की छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए मिरांडा हाउस को करीब से जानने का एक विशेष अवसर है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार ओपन हाउस में पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक छात्राएं और अभिभावक आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।