{"_id":"6a310310c9446bc1a1006efc","slug":"video-rayabral-ma-tana-karaya-kathara-ma-200-kasana-sa-kharatha-gaya-8100-katal-gaha-lkashhaya-sa-athhaka-haii-kharatha-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में तीन क्रय केंद्रों में 200 किसानों से खरीदा गया 8100 कुंतल गेहूं, लक्ष्य से अधिक हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में तीन क्रय केंद्रों में 200 किसानों से खरीदा गया 8100 कुंतल गेहूं, लक्ष्य से अधिक हुई खरीद
रायबरेली के लालगंज स्थित नवीन कृषि मंडी परिषद परिसर में संचालित तीन सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर इस बार लक्ष्य से अधिक खरीद दर्ज की गई। केंद्रों पर 200 किसानों से 8100 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। खरीदा गया पूरा गेहूं मिलों को भेज दिया गया है। केंद्रों पर अब कोई स्टॉक शेष नहीं है। शासन की ओर से मंडी परिसर में गेहूं खरीद के लिए तीन क्रय केंद्र बनाए गए थे।
इनमें खाद्य एवं विपणन विभाग के प्रथम केंद्र पर 65 किसानों से 2400 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। वहीं द्वितीय केंद्र पर 61 किसानों से 2700 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। इसके अलावा मंडी से संबद्ध गेहूं क्रय केंद्र पर 74 किसानों से 3000 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। इस तरह तीनों केंद्रों पर कुल 200 किसानों से 8100 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
प्रथम क्रय केंद्र के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि खरीदा गया पूरा गेहूं मिलों तक पहुंचा दिया गया है। केंद्रों पर अब गेहूं का कोई स्टॉक नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि इस बार निर्धारित लक्ष्य से अधिक खरीद हुई है। इससे क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।