{"_id":"6a30547be4330bd35f02af59","slug":"children-will-be-welcomed-they-will-be-served-halwa-and-kheer-raebareli-news-c-101-1-slko1034-160412-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बच्चों का होगा स्वागत, खिलाएंगे हलवा और खीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बच्चों का होगा स्वागत, खिलाएंगे हलवा और खीर
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से शुरू हुए ग्रीष्मावकाश सोमवार को खत्म हो गए। अब मंगलवार से सभी परिषदीय विद्यालय खुल जाएंगे। लंबी छुट्टियों के बाद स्कूल खुलेंगे तो विद्यालयों में व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। काफी दिनों बाद बच्चे लौटेंगे तो उनका स्वागत करने की तैयारी है। मध्याह्न भोजन में हलवा और खीर परोसी जाएगी।
हर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बनाने को कहा गया है, ताकि बच्चों को बेहतर परिवेश मिल सके। गर्मी की लंबी छुट्टियों के कारण स्कूल बंद थे। इस वजह से स्कूलों में गंदगी हो गई है। यही वजह है कि स्कूल खुलने से पहले व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा गया है। इसके बावजूद कई स्कूलों में साफ-सफाई नहीं कराई गई।
मंगलवार को स्कूल खुलेंगे तो बच्चों को गंदगी के बीच रहना होगा। कई स्कूलों में झाड़ियां भी उग आई हैं। इससे जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए हैं। पत्र में कहा है कि 16 जून को स्कूल खुलें तो प्रथम दिवस बच्चों को रोली टीका, चंदन लगाकर स्वागत किया जाए। विद्यालय की साफ-सफाई कराते हुए उत्सव जैसा वातावरण सृजित किया जाए।
विज्ञापन
स्कूलों को चमकाने का किया दावा
डीह। परिषदीय विद्यालयों की रंगाई-पुताई कराकर उन्हें खोलने के लिए तैयार कर दिया गया है। अफसरों का दावा है कि गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलें तो बेहतर परिवेश मिले, इसके लिए यह व्यवस्था करा दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने बताया कि स्कूलों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्कूल आने वाले बच्चों को कोई असुविधा न हो।
बाउंड्री टूटी, उगी हुईं हैं झाड़ियां
लालगंज। नगर के चिक मंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। बाईं ओर की बाउंड्रीवॉल टूटी है। परिसर में जंगली बबूल और घनी झाड़ियां उगी हैं। इससे जहरीले जीव-जंतु का खतरा बना है। अभिभावकों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
बच्चों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवालफोटो संख्या 30
परशदेपुर। विद्यालय परिसरों में गंदगी फैली है। झाड़ियां भी उगी हैं। इससे बच्चों को बेहतर परिवेश नहीं मिल सकेगा। प्राथमिक विद्यालय निनावां का हाल खराब है। बाउंड्रीवाॅल टूटी है। परिसर में गंदगी के साथ झाड़ियां उगी होने से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ऑनलाइन मीटिंग कर शिक्षकों को समझाया
नसीराबाद। विकास क्षेत्र छतोह में संचालित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की सोमवार को ऑनलाइन मीटिंग हुई, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश ने विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बीईओ ने कहा कि विद्यालय खुलने से पहले परिसर की सफाई करा दें। मध्याह्न भोजन की व्यवस्था दुरुस्त रखें। बच्चों की उपस्थिति और नियमित पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें।