{"_id":"6a3057415fb9301c02016e92","slug":"youth-guarding-water-tank-murdered-raebareli-news-c-101-1-slko1031-160431-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: टंकी की रखवाली कर रहे युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: टंकी की रखवाली कर रहे युवक की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
ठकुराइन खेड़ा गांव में युवक की हत्या के बाद घटना स्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। ठकुराइन खेड़ा मजरे सुदौली गांव निवासी बिंदा प्रसाद उर्फ सजीवन (45) पुत्र राजाराम की रविवार रात पानी की टंकी की रखवाली के दौरान हत्या कर दी गई। हमलावरों ने सोते समय सजीवन पर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए। इससे उनका चेहरा क्षत विक्षत हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस अफसरों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। घटना के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।
गांव में जलजीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी बनाई गई है। टंकी से ट्रायल के तौर पर पानी की आपूर्ति गांव में शुरू कराई गई है। गांव निवासी सजीवन दिन में पटरी पर दुकान लगाकर किराना सामग्री की बिक्री करते थे। रात में ठेकेदार के माध्यम से पानी की टंकी की देखभाल करते थे। रोज की तरह रविवार रात सजीवन पानी की टंकी की देखरेख करने गए थे।
सोमवार सुबह लोग पानी की टंकी तरफ गए तो देखा कि सजीवन चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके चेहरे पर चोट के गंभीर नहीं निशान थे। खून इस कदर लगा था कि चेहरा समझ में नहीं आ रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह चेहरे पर चोट के निशान हैं, उससे कुल्हाड़ी या फिर अन्य किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं।
विज्ञापन
चारपाई के पास दो माचिस की डिब्बी, बीड़ी और मोबाइल, चार्जर समेत अन्य सामान रखा हुआ था। वारदात की सूचना पर एएसपी आलोक सिंह व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए। बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि पत्नी ललिता देवी की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। सजीव की हत्या के बाद उनके बेटे अर्पित (9), बेटी आस्था (4) अपने पिता को याद कर फफक-फफक कर रो पड़ते हैं। परिजन उनको समझने का प्रयास करते हैं। पत्नी ललिता देवी के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
कहीं रंजिश में तो नहीं की गई हत्या
बताते हैं कि करीब चार माह पहले एक युवक ने मृतक की पत्नी के साथ मारपीट और छींटाकशी थी। इससे सजीवन और आरोपी युवक के बीच रंजिश हो गई थी। कहा जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते तो हत्या नहीं की गई है। जिस तरह सजीवन की बेरहमी से हत्या की गई है, उससे हर कोई हैरान है।
जल्द होगा खुलासा : एसपी
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार ने बताया कि सजीवन की हत्या के मामले में सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही हत्या की कोई स्पष्ट वजह सामने आएगी। घटना के खुलासे के लिए बछरावां पुलिस के अलावा एसओजी टीम को लगाया गया है। जल्द वारदात का पर्दाफाश कर हत्यारोपियों को जेल भेजा जाएगा।