सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vande Bharat arrived 45 minutes late; Intercity halted at Unchahar

Raebareli News: पौन घंटे देर से आई वंदेभारत, ऊंचाहार में रुकी इंटरसिटी

संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 16 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat arrived 45 minutes late; Intercity halted at Unchahar
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों ने सोमवार को यात्रियों को काफी इंतजार कराया। वंदेभारत ट्रेन भी विलंब से पहुंची। स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस करीब पौन घंटे विलंब से पहुंची।


इस ट्रेन को हुई देरी के कारण कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर लगभग आधे घंटे रोकना पड़ा। यह ट्रेन समय से चल रही थी, लेकिन वंदेभारत के इंतजार में देर तक रुकने से लेट हो गई। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि वंदेभारत के कारण इंटरसिटी को देर तक रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़-वाराणसी स्पेशल लगभग पांच घंटे और वाराणसी-भटिंडा स्पेशल लगभग तीन घंटे देरी से चली। नियमित ट्रेनों में टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब छह घंटे विलंब से चल रही है। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस ने ढाई घंटे इंतजार कराया। पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे देर से पहुंची, लेकिन 20 मिनट रुकी रही। लेटलतीफी पौने चार घंटे से ज्यादा हो गई। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और बनारस-देहरादून जनता मेल सवा दो घंटे विलंब से आई, जिन्हें करीब 10 मिनट रोका गया।
विज्ञापन


प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर पौन घंटे और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देर से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हरचंदपुर और कुंदनगंज के बीच ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed