फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UP Board Registration 2026-27: UPMSP Extends Student List Submission Deadline to October 26

यूपीएमएसपी: 900+ स्कूलों ने अभी भी जमा नहीं की छात्र सूची, यूपी बोर्ड ने फिर बढ़ाई अंतिम, अब इस दिन तक मौका

Sat, 24 Oct 2026 01:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 24 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

यूपी बोर्ड ने सत्र 2026-27 के लिए छात्र सूची जमा करने की समय सीमा 26 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इससे 940 स्कूलों को राहत मिली है, जो तय समय में सूची तैयार कर डाउनलोड नहीं कर सके थे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें। ऐसा नहीं करने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
 

विज्ञापन
UP Board Registration 2026-27: UPMSP Extends Student List Submission Deadline to October 26
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र सूची जमा करने की समय सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। जारी नोटिस के अनुसार, अब संबंधित स्कूल 26 अक्तूबर 2026 तक लंबित प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे प्रदेश के उन 940 स्कूलों को अतिरिक्त समय मिला है, जो पहले निर्धारित समय सीमा में छात्र सूची तैयार कर डाउनलोड नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन


बोर्ड ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे छात्र सूची तैयार कर उसे डाउनलोड करें और निर्धारित चालान के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा कराएं। तय समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले प्रधानाचार्यों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

विज्ञापन

UP Board Registration 2026-27: महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख/जानकारी
पहले निर्धारित अंतिम तिथि 15 अक्तूबर 2026
पहली बार बढ़ाई गई तारीख 22 अक्तूबर 2026
नई अंतिम तिथि 26 अक्तूबर 2026
प्रभावित स्कूल 940
बोर्ड की सूचना जारी होने की तारीख 23 अक्तूबर 2026

कक्षा 9वीं से 12वीं तक की प्रक्रिया पर लागू होगा फैसला

यह समय सीमा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा संबंधी आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी है। बोर्ड ने संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से छात्र सूची तैयार करें और डाउनलोड करने के बाद निर्धारित चालान के साथ DIOS कार्यालय में जमा करें। स्कूलों को सभी लंबित औपचारिकताएं नई समय सीमा के भीतर पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 5,905 स्कूल नहीं कर पाए थे प्रक्रिया पूरी

इससे पहले यूपी बोर्ड ने 16 अक्तूबर 2026 को भी छात्र सूची जमा करने की समय सीमा बढ़ाने संबंधी सूचना जारी की थी। उस समय बोर्ड ने अंतिम तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 22 अक्तूबर 2026 कर दी थी। उस चरण में प्रदेश के 5,905 स्कूल तय समय में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब 23 अक्तूबर को जारी नई सूचना में अभी भी प्रक्रिया पूरी न कर सके 940 स्कूलों को एक और अवसर दिया गया है। इन स्कूलों को 26 अक्तूबर तक छात्र सूची जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

समय पर सूची जमा नहीं करने पर तय होगी जवाबदेही

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करें। ऐसा नहीं करने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। इसलिए प्रभावित स्कूलों को छात्र सूची और चालान जमा करने की प्रक्रिया में देरी नहीं करनी चाहिए।

छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी सलाह

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों और उनके अभिभावकों को अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर यह पुष्टि कर लेनी चाहिए कि पंजीकरण या परीक्षा आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी हो गई है या नहीं। आधिकारिक सूचना और निर्देशों के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed