परीक्षा स्पेशल: यूपी पीईटी 2026 के लिए रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें, किस स्टेशन से कितने बजे मिलेगी गाड़ी?
यूपी पीईटी 2026 की परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने अलग-अलग मार्गों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, बलिया, कानपुर, शाहजहांपुर और बिजनौर के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जानें ट्रेन नंबर, चलने की तारीख, स्टेशन और प्रस्थान का समय, ताकि यात्रा की तैयारी आसानी से कर सकें।
विस्तार
मुरादाबाद से लखनऊ की ट्रेन कब चलेगी?
मुरादाबाद से लखनऊ जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए ट्रेन नंबर 04322 चलाई जाएगी। यह विशेष ट्रेन 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर 2026 को चलेगी। ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। यह रामपुर, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई और बालामऊ जंक्शन पर रुकेगी। ट्रेन शाम 6:10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04321 लखनऊ जंक्शन से शाम 7 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 1:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यह वापसी सेवा 25 और 30 अक्तूबर तथा 1 नवंबर को निर्धारित है।
|
स्टेशन |
ट्रेन 04322 का समय |
|---|---|
|
मुरादाबाद जंक्शन |
दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान |
|
रामपुर |
दोपहर 1:55 बजे |
|
बरेली जंक्शन |
दोपहर 2:43 बजे |
|
शाहजहांपुर जंक्शन |
दोपहर 3:45 बजे |
|
हरदोई |
शाम 4:35 बजे |
|
बालामऊ जंक्शन |
शाम 5:05 बजे |
|
लखनऊ जंक्शन |
शाम 6:10 बजे आगमन |
शाम को कौन सी ट्रेन मिलेगी?
मुरादाबाद से लखनऊ जाने के लिए एक दूसरी विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04324 मुरादाबाद जंक्शन से शाम 6:55 बजे रवाना होगी। यह रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई और बालामऊ होते हुए अगले दिन रात 12:25 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर को चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04323 लखनऊ से रात 1:35 बजे रवाना होकर सुबह 8 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वापसी सेवा 26 अक्तूबर, 31 अक्तूबर और 2 नवंबर को निर्धारित है। इसमें शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे।
|
स्टेशन |
ट्रेन 04324 का समय |
|---|---|
|
मुरादाबाद जंक्शन |
शाम 6:55 बजे प्रस्थान |
|
रामपुर |
शाम 7:30 बजे |
|
बरेली जंक्शन |
रात 8:25 बजे |
|
शाहजहांपुर जंक्शन |
रात 9:25 बजे |
|
हरदोई |
रात 10:25 बजे |
|
बालामऊ जंक्शन |
रात 10:47 बजे |
|
लखनऊ जंक्शन |
रात 12:25 बजे आगमन |
शाहजहांपुर से बिजनौर कैसे पहुंचें?
शाहजहांपुर से बिजनौर जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए ट्रेन नंबर 04325 चलाई जाएगी। यह ट्रेन 25 अक्तूबर, 30 अक्तूबर और 1 नवंबर 2026 को सुबह 7:10 बजे शाहजहांपुर जंक्शन से रवाना होगी। रास्ते में यह बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला जंक्शन, चांदपुर सियाऊ हॉल्ट और हल्दौर पर रुकेगी। ट्रेन दोपहर 2 बजे बिजनौर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04326 बिजनौर से शाम 6:55 बजे चलेगी और अगले दिन रात 1:25 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।
|
स्टेशन |
ट्रेन 04325 का समय |
|---|---|
|
शाहजहांपुर जंक्शन |
सुबह 7:10 बजे प्रस्थान |
|
बरेली जंक्शन |
सुबह 8:08 बजे |
|
रामपुर |
सुबह 9:25 बजे |
|
मुरादाबाद जंक्शन |
सुबह 10:25 बजे |
|
अमरोहा |
सुबह 11:05 बजे |
|
गजरौला जंक्शन |
दोपहर 12:10 बजे |
|
चांदपुर सियाऊ हॉल्ट |
दोपहर 1:10 बजे |
|
हल्दौर |
दोपहर 1:38 बजे |
|
बिजनौर |
दोपहर 2 बजे आगमन |
बलिया से कानपुर की ट्रेन कब मिलेगी?
बलिया से कानपुर सेंट्रल जाने वाले उम्मीदवारों के लिए ट्रेन नंबर 05153 चलाई जाएगी। यह ट्रेन 24 अक्तूबर, 29 अक्तूबर और 31 अक्तूबर 2026 को बलिया से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। रास्ते में इसका ठहराव यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार जंक्शन, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज जंक्शन, सिराथू और फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर होगा। ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05154 कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी।|
स्टेशन |
ट्रेन 05153 का समय |
|---|---|
|
बलिया |
शाम 7:30 बजे प्रस्थान |
|
वाराणसी जंक्शन |
रात 10:25 बजे आगमन |
|
वाराणसी जंक्शन |
रात 10:30 बजे प्रस्थान |
|
कानपुर सेंट्रल |
अगले दिन सुबह 6 बजे आगमन |
चलने की तारीख: बलिया से कानपुर के लिए 24, 29 और 31 अक्तूबर। कानपुर से बलिया के लिए 25 और 30 अक्तूबर तथा 1 नवंबर 2026।
ये भी पढ़ें... यूपी पीईटी परीक्षा कल: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम
गोरखपुर से लखनऊ की ट्रेन का समय क्या है?
गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए ट्रेन नंबर 05007 चलाई जाएगी। यह ट्रेन 24 और 31 अक्तूबर 2026 को गोरखपुर जंक्शन से रात 8:35 बजे रवाना होगी। रास्ते में आनंद नगर जंक्शन, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा जंक्शन, कर्नलगंज, बुढ़वल जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। ट्रेन अगले दिन सुबह 4:45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05008 लखनऊ जंक्शन से रात 8:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह वापसी सेवा 25 अक्तूबर और 1 नवंबर को चलेगी।|
स्टेशन |
ट्रेन 05007 का समय |
|---|---|
|
गोरखपुर जंक्शन |
रात 8:35 बजे प्रस्थान |
|
बाराबंकी जंक्शन |
अगले दिन सुबह 3:03 बजे |
|
लखनऊ जंक्शन |
अगले दिन सुबह 4:45 बजे आगमन |
कमेंट
कमेंट X