सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   bihar-election-2025-kosi-division-assembly-election

Bihar Election : जदयू का गढ़ रहा है कोसी प्रमंडल, ऐसे रहे हैं यहां के समीकरण, इस बार इन चेहरों की चर्चा

इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 04 Nov 2025 08:03 AM IST
सार

Bihar Election 2025: बिहार में कुल 243 सीटों में से 13 विधानसभा सीटें कोसी प्रमंडल के अंदर आती हैं। इसमें तीन जिले मधेपुरा, सहरसा और सुपौल आते हैं। 

विज्ञापन
bihar-election-2025-kosi-division-assembly-election
बिहार चुनाव 2024 कोसी प्रमंडल के चर्चित चेहरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण का प्रचार खत्म हो जाएगा। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें कोसी प्रमंडल के मधेपुरा और सहरसा जिले में शामिल हैं। पिछली बार कोसी प्रमंडल ने एनडीए को चुनाव जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। यहां एनडीए को इस प्रमंडल की 13 में से 10 सीटों पर जीत मिली थी। प्रमंडल के चुनावी नतीजों से जुड़ी अमर उजाला की इस सीरीज में आज बात इसी कोसी प्रमंडल की करते हैं। कोसी प्रमंडल में कुल तीन जिले आते हैं। इसमें सुपौल, मधेपुरा और सहरसा शामिल हैं। 

Trending Videos

कोसी क्षेत्र का सियासी समीकरण क्या है? पिछले तीन चुनाव में यहां का सियासी समीकरण किसके पक्ष में रहा है? इस बार कोसी प्रमंडल की चर्चित सीटें कौन सी हैं? आइये जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

कोसी क्षेत्र का सियासी समीकरण क्या है?

कोसी प्रमंडल में कुल तीन जिले सहरसा, मधेपुरा और सुपौल आते हैं। इसे मिथिला क्षेत्र का हिस्सा कहा जाता है। यहां कुल 13 विधानसभा सीटें हैं। पांच सीटें सुपौल जिले में, चार सीटें मधेपुरा में और चार सीटें सहरसा में हैं। 2025 में एनडीए से यहां भाजपा दो, लोजपा एक और जदयू बाकि 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं महागठबंधन से नौ सीटों पर राजद, तीन पर कांग्रेस और एक आईआईपी के उम्मीदवार हैं। 

2020 में कैसे रहे थे नतीजे? 

2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच में था। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। इनमें सबसे ज्यादा 74 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। जदयू को 43, वीआईपी और हम को 4-4 सीट पर सफलता मिली थी।  राज्य की 110 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थीं। 75 सीटें जीतकर राजद राज्य की सबसे बड़ा दल बना था। इसके साथ ही कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें भाकपा (माले) और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। अन्य दलों की बात करें तो एआईएमआईएम ने पांच, बसपा, लोजपा और निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली थी।  

2020 में कोसी प्रमंडल में किसे मिली थी बढ़त?

कोसी प्रमंडल की बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां की 13 में से 10 सीटें एनडीए को मिली थीं। वहीं महागठबंधन ने तीन सीटें हासिल की थी। दलवार आंकड़ों की बात करें तो एनडीए में शामिल जदयू ने आठ सीटें और भाजपा ने दो सीटें जीती थीं। वहीं, महागठबंधन में केवल राजद को तीन सीटें मिली थीं। 

 

2015 में कैसे थे नतीजे?

प्रदेश में 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच में मुकाबला हुआ। इस चुनाव में महागठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी भी शामिल थी। जदयू के अलावा राजद और कांग्रेस ने साथ मिलकर यह चुनाव लड़ा। वहीं, एनडीए में भाजपा के साथ लोजपा, जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा शामिल थे। 

इस चुनाव में महागठबंधन ने 178 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, एनडीए को 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था। वाम दलों के खाते में तीन सीटें गईं थी। दलवार आंकडे़ की बात करें तो राजद को सबसे ज्यादा 80 सीटें मिली थीं। जदयू के खाते में 71 और कांग्रेस को 27 सीटों पर सफलता मिली थी। एनडीए में सबसे ज्यादा 53 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। लोजपा और रालोसपा को दो-दो और हम को एक सीट जीतने में सफलता मिली थी। वाम दलों में तीनों सीटें भाकपा (माले) ने जीती थीं। बाकी चार सीटों रप निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। 

2015 में कोसी प्रमंडल में किसे मिली बढ़त?

2015 के विधानसभा चुनाव में कोसी प्रमंडल में महागठबंधन ने 12 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की थी। एनडीए से केवल भाजपा को एक सीट मिली थी। महागठबंधन में शामिल जदयू को आठ सीटें और राजद को चार सीटें मिली थी। 

2010 में कैसे थे नतीजे?

2008 में परिसीमन के बाद यहां 2010 में पहली बार चुनाव हुए थे। इस चुनाव में एकतरफा एनडीए को जीत मिली थी। एनडीए में जदयू और भाजपा ने एक साथ चुनाव लड़ा था। वहीं राजद और लोजपा साथ थे। वहीं, कांग्रेस ने सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इस चुनाव में एनडीए को 243 में से 206 सीटों पर एकतरफा जीत मिली। राजद-लोजपा गठबंधन को महज 25 तो कांग्रेस को चार सीटों से संतोष करना पड़ा। बाकी सात सीटों में से छह निर्दलियों के खाते में गई। वहीं, चकाई सीट पर झामुमो के सुमित कुमार सिंह जीते थे। दलवार आंकड़ों की बात की जाए तो एनडीए की 206 सीटों में से 115 जदयू और 91 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। वहीं, राजद को 22 और लोजपा को 3 सीटों पर जीत मिली थी।  

 2010 में कोसी प्रमंंडल में किसे मिली बढ़त?

2010 के विधानसभा चुनाव में इस प्रमंडल में एनडीए को 11 और राजद को दो सीटें मिली थीं। दलवार देखें को एनडीए में जदयू को 10 सीटों के साथ सबसे ज्यादा सीटें मिली थी। वहीं भाजपा को एक सीट मिली थी। 

 

इस चुनाव में कोसी प्रमंडल की कौन सीटें हैं चर्चा में?

कोसी प्रमंडल की सबसे चर्चित सीटों की बात करें तो इनमें छातापुर, मधेपुरा जैसी सीटें शामिल है। आइये इन सीटों के बारे में जानते हैं।

छातापुर:  इस विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनाव से नीरज कुमार सिंह बबलू को जीत मिली है। नीरज इस बार भी भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। नीरज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई हैं।  राजद ने विपिन कुमार सिंह को एक बार फिर टिकट दिया है। जनसुराज ने अभय कुमार सिंह को टिकट दिया है। 

मधेपुरा: मधेपुरा सीट भी काफी चर्चित सीट है। यहां से जदयू ने कविता साहा को टिकट दिया है। कविता वर्तमान में मधेपुरा नगर परिषद की मुख्य पार्षद हैं। एक साल पहले ही जदयू में शामिल हुई हैं। यह पहली बार है जब मधेपुरा सीट से किसी बड़े राजनीतिक दल ने किसी गैर-यादव को प्रत्याशी बनाया है। पिछले तीन चुनीवों में यहां राजद के चंद्रशेखर यादव को जीत मिली है। इस भी राजद ने इन्हें उम्मीदवार बनाया है। जनसुराज की तरफ से शशि कुमार यादव मैदान में हैं। 

सुपौल: इस प्रमंड में सुपौल भी चर्चित सीटों में से एक है। यहां से बिजेंद्र प्रसाद यादव आठ बार विधायक रह चुके हैं। अब वह जदयू के टिकट पर मैदान में है। बिजेंद्र नीतीश कैबिनेट में कई मंत्रालयों को संभाल चुके हैं। कांग्रेस के यहां से मिन्नतुल्लाह रहमानी मैदान में हैं। 

सहरसा:  यहां से महागठबंधन में शामिल इंडियन इंक्लुससिव पार्टी यानी आईआईपी के संस्थापक आईपी गुप्ता मैदान में हैं। आईआईपी को महागठबंधन में दो सीटें मिली हैं।   

यह भी पढ़ें : 

Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनावों में किसे मिला भागलपुर प्रमंडल का साथ? जानें इस बार की चर्चित सीटें भी

Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनाव में किसे मिला दरभंगा प्रमंडल का साथ? जानें इस बार की चर्चित सीटों को भी

Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनाव में किसे मिला तिरहुत प्रमंडल का साथ? जानें यहां की चर्चित सीटें और समीकरण

Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनावों में किसे मिला पटना प्रमंडल का साथ? जानें यहां की चर्चित सीटें और समीकरण

Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनावों में किसे मिला सारण प्रमंडल का साथ? जानें यहां की चर्चित सीटें और समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed