सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 PM Modi west Bengal Visit Address to voters Latest News Update

PM Modi: 'जब दुनिया तेजी से विकास कर रही थी, तब कांग्रेस घोटालों का कीर्तिमान गढ़ रही थी', बंगाल में गरजे मोदी

N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 20 May 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम से पहले तमलुक में चुनावी रैली को संबोधित करना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका हेलीकॉप्टर तमलुक में नहीं उतर सका। वे झाड़ग्राम से ही दोनों चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024 PM Modi west Bengal Visit Address to voters Latest News Update
पीएम मोदी - फोटो : X/BJP4India

विस्तार
Follow Us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारग्राम में बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और उन्होंने टीएमसी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कल तक टीएमसी कांग्रेस को गाली दे रही थी। अब कह रही है हम इंडि गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन बंगाल के लोग जानते हैं कि कांग्रेस अब डूब चुका जहाजा है और टीएमसी के जहाज में भी छेद हो चुका हैं। ये दोनों एक-दूसरे की सवारी कर लें, फिर भी डूबना तो तय है। 

विज्ञापन
loader
Trending Videos


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाड़ग्राम से पहले तमलुक में चुनावी रैली को संबोधित करना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका हेलीकॉप्टर तमलुक में नहीं उतर सका। वे झाड़ग्राम से ही दोनों चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। जिन लोगों ने भारत को दशकों पीछे धकेल दिया, देश उन्हें नकार चुका है। देश भूला नहीं है। जब दुनिया तेजी से विकास कर रही थी। तब कांग्रेस सरकार घोटालों का कीर्तिमान गढ़ रही थी। दुनिया के देश हर पल आगे बढ़ रहे थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी युवा पीढ़ि को पीछे धकेल रही थी। 60 साल तक ये लोग। गरीबी हटारों का ही लनारा लगाते रहे। दश जानता है। ये मोदी है, जिसने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाया है। ये मोदी है, जिसने दस साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

शहजादा खुद बोल रहे हैं, मुसलमानों को आरक्षण देंगे
प्रधानमंत्री ने कहा, आज ही मैंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के शहजादे का वीडियो देखा है। यह बात बड़ी गंभीर है। जिन मीडियो वालों ने इको सिस्टम ने संप्रयाद वादी लोगों की चमड़ी बचाने का काम किया, वे भी कान खोलकर सुन लें। यह वीडियो 11 से 12 साल पुराना है। ये कांग्रेस शहजादे का वीडियो है। इस वीडियो में कांग्रेस से शहजादे खुलआम कह रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मुलसमानों को आरक्षण देगी। एक तरफ उस समय के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर अधिकार मुसलमानों का है और दूसरी तरफ रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे शहजादे का ताल ठोक कर यह कहना कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देगी। यही कांग्रेस की सच्चाई है। जिसे कांग्रेस और उसके इको सिस्टम ने बरसों तक देशवासियों के सामने आने नहीं दिया। पिछले दिनों मैंने बहुत सारे साक्षात्कार दिए। सभी पूछते थे, कांग्रेस के मेनिफेस्टो में तो लिखा नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा, आज मैं बहुत बड़ा सबूत पेश कर रहा हूं। शहजादा खुद बोल रहे हैं, कि वो मुसलमानों को आरक्षण देंगे यानि इन लोगों में तीन बुराइयां साफ हैं। ये इंडि एलायंसवाले,  कांग्रेस वाले और उनके साथी पूरी तरह से सौ फीसदी, ये सांप्रदायिक हैं। ये भारत के बिन सांप्रदायिकता के संविधान के घोर विरोधी हैं। दूसरा, ये घोर जातिवादी हैं और तीसरा ये घोर परिवारवादी हैं। ये तीनों बुराइयों से भरे हुए हैं।

मीडिया जगत को दी चुनौती
प्रधानमंत्री ने कहा, और मैं देश के मीडिया जगत को चुनौति देता हूं। बहुत बचाया इन इकोसिस्टम ने इन लोगों की रक्षा की है, वे कान खोलकर सुन लें। आपने देश के संविधान के अपमान को देखा लेकिन आंखें बंद कर ली। ये कम्युनल लोग जातिवादी लोग, परिवारवादी लोग मोदी का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, और मैं हर दिन उनका कच्चा चिट्ठा सबूतों के साथ खोल रहा हूं, कि कितने घोर कम्युनल हैं। ये सौ फीसदी सांप्रदायिक लोग हैं। कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देगी। लूट लेंगे आपका अधिकार। 24 के इस चुनाव में मोदी ने कांग्रेस की इस मुस्लिमलीगी सोच का नकाब उतार दिया है। पर्दाफाश कर दिया है। और इसलिए ये लोग बौखलाए हुए हैं। और उनकी पूरी इकोसिस्टम इससे बचने के रास्ते खोज रही है। मोदी ने ऐसा पकड़ा कि देश इस चुनाव में आपको सजा देने वाला है।

25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
प्रधानमंत्री ने कहा, ये चनाव भारत के भविष्य का चुनाव है। जिन लोगों ने भारत को दशकों पीछे धकेल दिया, देश उन्हें नकार चुका है। देश भूला नहीं है। जब दुनिया तेजी से विकास कर रही थी। तब कांग्रेस सरकार घोटालों का कीर्तिमान गढ़ रही थी। दुनिया के देश हर पल आगे बढ़ रहे थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी युवा पीढ़ि को पीछे धकेल रही थी। 60 साल तक ये लोग। गरीबी हटारों का ही लनारा लगाते रहे। देश जानता है। ये मोदी है, जिसने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाया है। ये मोदी है, जिसने दस साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यह मोदी है, जिसने दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान किया। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा। कश्मीर में आतंकवाद अब आखिरी सांसे गिन रहा है। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब मिला।

टीएमसी के मंत्रियों ने सरेआम नौकरियां बेचीं
प्रधानमंत्री ने कहा, जो कभी नहीं हुआ। वह आपके वोट ने करके दिखाया। इस बार भी आपका वोट विकसित बंगाल बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए। जब नियत ठीक होती है, तो इनसान अपने कामकाज का लेखा जोखा बताता है। जब नियत में खोट होती है तो बहाने बताता रहता है। आज देश देख रहा है। एक ओर केंद्र में काम करने वाली मोदी सरकार, अपना रिपोर्ट कार्ड देश की जनता को प्रस्तुत कर रही है। दूसरी ओर, बंगाल में टीएमसी के पास रिपोर्ट कार्ड नहीं है। उसके पास तो रेट कार्ड है, रेट कार्ड है। टीएमसी ने बंगाल में हर नौकरी का रेट कार्ड लगा रखा है। पैसा दो नौकरी लो। हमारे स्कूल, शिक्षा के मंदिर इन लोगों ने उनको भी नहीं छोड़ा। टीएमसी के मत्रियों ने खुलेआम नौकरियों की नीलामी की। नौकरियां बेचीं। इन्होंने हमारी नई पीढ़ी की भविष्य दांव पर लगा दिया। ये सारे घोटाले, किसके संरक्षण में हो रहे हैं। कौन भ्रष्टाचारियों के आरोपियों को बचाने में लगा है। कौन सीबीआई काम नहीं करने दे रहा। टीएमसी से बंगाल के लोगों को भी खतरा है। बंगाल की पहचान को भी खतरा है।

बंगाल के लोगों की आबादी घट रही है
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बंगाल की इस स्थिति को लेकर बहुत चिंतित है। बंगाल में आए दिन हिंसा होती है। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं होती हैं। झाड़ग्राम में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। बंगाल में दंगे आम बात हो गई है। आदिवासियों की पहचान खत्म करने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन टीएमसी को किसकी चिंता है, टीएमसी वोटबैंक की चिंता है। ये लोग घुसपैठियों को बुला-बुलाकर बसा रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में बंगाल के लोगों की आबादी घट रही है। घुसपैठिए हमारे देश में आते हैं। ये किसकी जमीन पर कब्जा करते हैं। ये हमारे दलित, पिछड़े और आदिवासियों की जमीन पर कब्जा करते हैं। टीएमसी और कांग्रेस मिलकर घुसपैठियों की कब्जे को कानूनी बनाने चाहते हैं। कांग्रेस कह रही है, सबकी संपत्ति की जांच कराएगी। फिर आपकी जमीन और पैस अपने वोट जिहाद वालों को दे देगी।

कांग्रेस और इंडि गठबंधन वालों को सांप सूंघ गया है
पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। यही हमारे संविधान की मूल धारण है। लेकिन इंडि गठबंधन वाले पूरे देश में एससी, एसटी और ओबीसी का अरक्षण अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। इन्होंने कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को दे भी दिया है। मैंने कांग्रेस और इंडि गठबंधन को 23 अप्रैल को चुनौती दी थी कि वे एसटी, एसी और ओबीसी का आरक्षण कभी नहीं छिनेगी, और मुसलमानों को नहीं देगी। उसके बाद से कांग्रेस और इंडि गठबंधन वालों को सांप सूंघ गया है। उनकी बोलती बंद हो गई है। आज 27 दिन हो गए कांग्रेस ने कोई जवाब नहीं दिया। मुझे पता कांग्रेस जवाब देने वाली भी नहीं है।

खुद मुख्यमंत्री हिंदू संतों को धमकी दे रही हैं
प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह से पूछा, क्या आप टीएमसी और इंडि गठबंधन से अपना आरक्षण छीनने देंगे। अपना अधिकार छीनने देंगे। बंगाल में आपकी आस्था पर आक्रमण करने की जिम्मेदारी टीएमसी सरकार ने ले रखी है। टीएमसी के नेता कहते हैं राम मंदिर तो अपवित्र है। पूछा, क्या राम मंदिर अपवित्र है। क्या टीेएमसी के इरादे अपवित्र हैं कि नहीं हैं। अरे टीएमसी सरकार खुद राम नवमी रोक की फरमान जारी करती है, टीएमसी के गुंडों से राम नवमी के
शोभायात्राओ पर हमले करवाए जाते हैं। अब तो यहां की मुख्यमंत्री खुद हिंदू संतों को धमकी दे रही हैं। राम कृष्ण मिशन, इस्कान, भारत सेवाश्रम संघ ये हमारे बंगाल की आध्यात्मिक पहचान है। यहां की सीएम मंचों से इन महान संस्थाओं को धमका रही हैं। और इस धमकी से टीएमसी के गुंडों का हौसला भी बढ़ा दिया है। पता चला है कि जलपाईगुड़ी के राम कृष्ण मिशन के आश्रम में कल रात तोड़फोड़ की गई है। आश्रम में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है।

मेरे जीवन को गढ़ने में राम कृष्ण मिशन का योगदान
प्रधानमंत्री ने कहा, टीएमसी बंगाल को किस तरफ ले जा रही है। कभी बंगाल में राम कृष्ण मिशन में तोड़फोड़ होगी, धमकियां मिलेंगी। क्या कभी देशवासी ने यह सोचा था। लेकिन अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए टीएमसी सरकार हद पार कर रही है। राम कृष्ण मिशन का अपमान, हमारे संतों का अपमान बंगाल कभी भी सहन नहीं करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, पूरा देश जानता है, मेरे जीवन को गढ़ने में राम कृष्ण मिशन का कितना बड़ा योगदान है। मेरा राम कृष्ण मिशन से कैसा निकट का नाता है। प्रधानमंत्री होने के बाद भी जब भी अवसर मिला, अगर रात्रि को रुकना था तो राम कृष्ण मिशन के संन्यासियों के साथ जाकर रूकता हूं।

आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकना चाहते थे
प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस और टीएमसी के लोगों ने हमेशा आदिवासियों को आगे बढ़ने से रोका है।  देश में पहली बार महिला राष्ट्रपति को को किसने बनाया। भाजपा ने बनाया लेकिन आदिवासी महिलांओं को चुनाव हराने के लिए कौन-कौन पार्टियां इकट्ठा हुआ थीं। ये टीएमसी वाले, कांग्रेस वाले और ये वाम वालों ने देश की आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन मोदी के आगे उनकी चलती नहीं है। टीएमसी ने अपनी पार्टी के नेता को उनके खिलाफ उतारा था। जो लोग आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहते, उन्हें क्या आपके पास आकर लोट मांगने का अधिकारी है क्या।  उन्होंने आपके साथ विश्वासघात किया है कि नहीं। आपसे अन्याय किया है कि नहीं। साफ कर देंगे न इस चुनाव में।

प्रधानमंत्री ने कहा, भाजपा बंगाल के विकास के लिए काम कर रही है। हमने झाड़ग्राम में मेडिकल कॉलेज खोला। हमने रेल कनेक्टिवी का विकास किया। रेलवे स्टेशनों को आधुनिकीकरण किया। लेकिन जहां कानून व्यवस्था ठीक नहीं होता है, वहां उद्योग का विकास नहीं होता है। हमारा तमलुक और मेदिनीपुर उद्योग की संभावनाओं से भरा हुआ है। टीएमसी सरकार ने इतने सालों में यहां के उद्यौगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। तमलुक की ही बात नहीं है। आपका एक वोट टीएमसी के सिंडीकेट पर भारी पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed