सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

मुरादनगर विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम

अजीत पाल त्यागी
भाजपा जीत
विधानसभा क्षेत्र श्रेणी
GEN सीट
कुल निर्वाचक
-
कुल मतदान
-
मतदान प्रतिशत
-
विजेता के वोट
-
वोट प्रतिशत
--
जीत का अंतर
-
मार्जिन प्रतिशत
विज्ञापन

मुरादनगर विधानसभा 2022 सीट प्रत्याशी

प्रत्याशी
पार्टी
आम आदमी पार्टी
बसपा
कांग्रेस
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी)
न्याय पार्टी
विजय भारत पार्टी
  • सीट का इतिहास 

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को जोड़कर बनी इस विधानसभा सीट पर लंबे समय तक पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के परिवार का कब्जा रहा है। 1993-95 तक इस सीट से जनता दल के टिकट पर दो वर्ष के लिए प्रेम सिंह प्रमुख विधायक रहे। 2012 तक इस सीट पर निर्दलीय, सपा और कांग्रेस के टिकट पर लड़ते हुए राजपाल त्यागी का ही कब्जा रहा। 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े वहाब चौधरी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के छोटे पुत्र अजीत पाल त्यागी को हरा दिया, लेकिन वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े अजीत पाल त्यागी ने बसपा उम्मीदवार सुधन कुमार को करीब 90 हजार मतों के अंतर से हराया। अजीत पाल त्यागी ने जिला पंचायत से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।  

कुल मतदाता : 438665
पुरुष मतदाता :  2,28,693
महिला मतदाता : 1,90,546

जाति मतदाता
एससी 80 हजार
त्यागी   50 हजार
जाट   50 हजार
मुस्लिम 50 हजार
वैश्य 45 हजार 
ब्राह्मण 45 हजार
यादव 15 हजार 
गुर्जर 15 हजार
  • अपने विधायक को जानें 

अजीत पाल त्यागी (भाजपा)
उम्र : 48
शिक्षा :  बीए, एलएलबी

  • क्षेत्र के बड़े मुद्दे  

जनवरी 2021 में श्मशान घाट हादसे के पीड़ितों को न्याय व सरकारी नौकरी। लोनी को जोड़ने वाले पाइप लेन मार्ग का चौड़ीकरण। शहर क्षेत्र में फ्री होल्ड कॉलोनी के अंदर सड़क, सीवर व पेयजल सुविधा का अभाव। ये यहां के मुद्दे हैं।

  • क्षेत्र के प्रमुख स्थल 

धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल के तौर पर गंगनहर पर मुरादनगर को छोटा हरिद्वार माना जाता है। विशेष अवसरों पर मूर्ति विसर्जन व गंगा स्नान होता है। ऐत‌िहासिक रूप से विधानसभा क्षेत्र के सुराना गांव की आजादी के आंदोलन में अहम योगदान रहा है। ग्यासपुर, भनैड़ा खुर्द, सुहाना, कुम्हेडा और खिंदौड़ा को अंग्रेजों ने बागियों का गांव घोषित किया था। इन गांवों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में मिलकर योगदान दिया था। इनमें से ग्यासपुर और भनैड़ा मुरादनगर विधानसभा में आता है। बाकी तीन मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं। 

Latest News

विज्ञापन

Spotlight

विज्ञापन
Election

Followed