फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aamir khan son junaid khan prepping for 3rd film with khushi kapoor after maharaja and Sai Pallavi movie wraps

Junaid Khan: खुशी कपूर के साथ तीसरी फिल्म पर काम कर रहे जुनैद, आमिर खान के लाडले की 'महाराज' पर भी मिला अपडेट

Fri, 17 May 2024 01:04 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 May 2024 01:04 AM IST
सार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान की तीसरी फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर भी हैं। जुनैद ने अपनी दोनों फिल्मों पर काम पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
aamir khan son junaid khan prepping for 3rd film with khushi kapoor after maharaja and Sai Pallavi movie wraps
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने खुशी कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। जुनैद अपनी डेब्यू फिल्म 'महाराज' और साई पल्लवी के साथ बिना शीर्षक वाली फिल्म पर काम पूरा कर चुके हैं। अपनी दो बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं को पूरा करने के बाद जुनैद अपनी अगली फिल्म में कदम रखने के लिए तैयार हैं। जुनैद पहली बार खुशी कपूर के साथ आगामी फिल्म में काम करेंगे। वहीं, अब दर्शक भी पहली बार दोनों को साथ पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन

तीसरी फिल्म के लिए कसी कमर
रिपोर्ट्स के अनुसार, जुनैद ने अपनी दो फिल्में पूरी कर ली हैं और अपनी अगली फिल्म शुरू करने के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि अपनी दोनों फिल्में खत्म करने के बाद अब जुनैद अपने तीसरे प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। उनकी यह फिल्म पहले की दोनों फिल्मों से अलग होगी। इस बिना शीर्षक वाली फिल्म में वे खुशी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के साथ फिर काम करेंगे ‘जवान’ के अनिरुद्ध, सुहाना की फिल्म ‘किंग’ में देंगे संगीत

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज से डेब्यू करेंगे जुनैद
जुनैद खान 'महाराज' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी फिल्म कथित तौर पर 1862 के महाराज लिबेल केस पर आधारित है, जो एक धार्मिक व्यक्ति की कहानी बताएगी, जो अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर एक अखबार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करता है। आगामी फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत और शारवरी वाघ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में जुनैद एक रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
Chhota Bheem: ‘छोटा भीम’ के लिए माता-पिता ने दांव पर लगा दी जिंदगी, मंदिर के बाहर भीख मांगकर किया गुजारा

विज्ञापन

जुनैद-खुशी की आने वाली फिल्में
जुनैद की महाराज और पल्ल्वी साई के साथ दूसरी फिल्म के बारे में अन्य जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है। जल्द ही इन फिल्मों के बारे में निर्माताओं की ओर से कुछ घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं बात करें खुशी कपूर की तो उन्होंने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। वहीं अब खुशी इब्राहिम अली के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां' में नजर आएंगी।
Srikanth Week 1 Collection: राजकुमार ने दी लगातार 11वीं फ्लॉप, ‘डॉली की डोली’ से कम रहा ‘श्रीकांत’ का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed