फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   aamir khan son maharaja star junaid khan start love today remake shooting with khushi kapoor in mumbai reports

Junaid-Khushi: जुनैद खान ने शुरू की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग! मुंबई शेड्यूल में खुशी कपूर भी हुईं शामिल

Tue, 28 May 2024 04:15 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 May 2024 04:15 PM IST
सार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान इन दिनों अपनी फिल्म 'महाराज' को लेकर चर्चा में हैं और इस बीच उन्होंने खुशी कपूर के साथ अपनी नई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
aamir khan son maharaja star junaid khan start love today remake shooting with khushi kapoor in mumbai reports
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड में डेब्यू के लिए कमर कस रहे हैं। अभिनेता कई परियोजनाओं में लगन से लगे हुए हैं। खास तौर पर वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महाराज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो 14 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके साथ ही अब जुनैद ने अपनी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जो तमिल फिल्म 'लव टुडे की रीमेक' है।

विज्ञापन


'लव टुडे' की रीमेक है फिल्म
वे जान्हवी कपूर की बहन और अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अद्वैत चंदन के निर्देशन में बन रही है, जो सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्ढा में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जुनैद खान और खुशी कपूर अभिनीत लव टुडे रीमेक की शूटिंग पहले जून में शुरू होनी थी। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि निर्देशक अद्वैत ने शुरुआत की तारीख आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन

Panchayat 3: स्क्रीनिंग में लापता मिले 'पंचायत' के सचिव जी, रिंकी और बनराकस ने लूट ली मुंबई की खास महफिल
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटिंग तय समय से पहले शुरू
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले रविवार को शूटिंग का पहला दिन था, लेकिन जुनैद और खुशी ने इस हफ्ते सोमवार को ही अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी, क्योंकि जुनैद अगले महीने 'महाराज' के प्रचार में व्यस्त रहेंगे, इसलिए निर्देशक ने कुछ दिन पहले ही फिल्मांकन शुरू कर दिया। आने वाले तीन हफ्तों में अद्वैत और उनकी टीम पूरे मुंबई में शूटिंग करेगी। मीरा रोड में सेवन इलेवन क्लब का बैंक्वेट हॉल अगले कुछ दिनों के लिए शूटिंग करने के लिए निर्माताओं की पहली पसंद है।
Esha Deol: 'स्टारकिड्स ने छीनी भूमिकाएं', अमीषा के बयान पर एशा देओल का पलटवार, बोलीं- बिना काम के कोई नहीं था

जुनैद-खुशी की आने वाली फिल्में
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई शहर में बरसात के मौसम की शुरुआत को देखते हुए निर्माताओं ने मध्य जून तक आउटडोर दृश्यों को पूरा करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कहा गया कि आमिर खान भी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के काम में लगे हुए हैं। वहीं बात करें जुनैद की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे 'महाराज' के साथ ओटीटी डेब्यू करेंगे। वहीं, दूसरी फिल्म उन्होंने साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी के साथ पूरी कर ली है। जल्द ही इन फिल्मों के बारे में निर्माताओं की ओर से कुछ घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं बात करें खुशी कपूर की तो उन्होंने जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। वहीं अब खुशी इब्राहिम अली के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नादानियां' में नजर आएंगी।
Mr & Mrs Mahi Screening: मिस्टर एंड मिसेज माही की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, जान्हवी-खुशी ने दिखाया जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed