फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Academy Museum Gala: Priyanka Chopra Taylor Swift and Ananya Panday style on the red carpet in Los Angeles

एकेडमी म्यूजियम गाला 2026: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और टेलर स्विफ्ट ने बिखेरा जलवा, अनन्या पांडे भी छाईं

Sun, 18 Oct 2026 06:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Oct 2026 06:35 PM IST
सार

6th Annual Academy Museum Gala: लॉस एंजिल्स में आयोजित एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला 2026 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। अनन्या पांडे और टेलर स्विफ्ट ने भी लाइमलाइट लूटी।

विज्ञापन
Academy Museum Gala: Priyanka Chopra Taylor Swift and Ananya Panday style on the red carpet in Los Angeles
प्रियंका चोपड़ा-अनन्या पांडे-टेलर स्विफ्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एकेडमी म्यूजियम गाला में बॉलीवुड और हॉलीवुड अदाकाराओं ने अपने ग्लैमरस अंदाज से चार चांद जड़ दिए। शनिवार, 17 अक्तूबर को लॉस एंजिल्स में आयोजित छठे एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला में मनोरंजन, फैशन और म्यूजिक की दुनिया की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। यहां रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे और टेलर स्विफ्ट का खूबसूरत अंदाज दिखा। 

विज्ञापन
Trending Videos

Academy Museum Gala: Priyanka Chopra Taylor Swift and Ananya Panday style on the red carpet in Los Angeles
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

दमक उठीं देसी गर्ल 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस फैशन इवेंट में शैंपेन-गोल्ड कलर का साटन गाउन पहना। इसमें एक खास ऑफ-शोल्डर नेकलाइन थी। इस 'ट्रेल' वाली गाउन के साथ प्रियंका ने मैचिंग नेकलेस से अपना लुक कंपलीट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Academy Museum Gala: Priyanka Chopra Taylor Swift and Ananya Panday style on the red carpet in Los Angeles
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका के लुक की चर्चा
इंटरनेशनल फिल्म और फैशन इवेंट में प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर अक्सर अपने लुक से सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही अंदाज उनका नजर आया। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। 

विज्ञापन

Academy Museum Gala: Priyanka Chopra Taylor Swift and Ananya Panday style on the red carpet in Los Angeles
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

अनन्या पांडे ने सादगी भरे अंदाज में लूट ली महफिल 
चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे भी एकेडमी म्यूजियम गाला 2026 में शामिल हुईं। उन्होंने इस इवेंट में डेब्यू किया है और डेब्यू के साथ ही अपने लुक से छा गईं। अनन्या सादगी भरे अंदाज में ब्लैक आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। मगर, उनके लुक की चर्चा हो रही है। 

Academy Museum Gala: Priyanka Chopra Taylor Swift and Ananya Panday style on the red carpet in Los Angeles
टेलर स्विफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

टेलर स्विफ्ट का भी दिखा निराला अंदाज
हॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट भी रेड कार्पेट पर ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आईं। टेलर फ्लोर-लेंथ ग्रे डायर गाउन में एलिगेंट लगीं। बता दें कि एकेडमी म्यूजियम गाला लॉस एंजिल्स में एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स द्वारा होस्ट किया जाने वाला एक सालाना इवेंट है। यह इवेंट म्यूजियम की फिल्म स्क्रीनिंग, एजुकेशनल प्रोग्राम और सिनेमा से जुड़ी प्रदर्शनियों के लिए फंड जमा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed