{"_id":"6acc671c8cb396a551061fee","slug":"aishwarya-rai-wish-amitabh-bachchan-on-his-84th-bithday-with-special-note-jaya-bachchan-2026-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्या राय: अमिताभ के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने साझा की अनदेखी तस्वीर, यूजर्स ने जया को लेकर पूछा ऐसा सवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ऐश्वर्या राय: अमिताभ के जन्मदिन पर अभिनेत्री ने साझा की अनदेखी तस्वीर, यूजर्स ने जया को लेकर पूछा ऐसा सवाल
Mon, 12 Oct 2026 10:21 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:21 AM IST
सार
Aishwarya Rai Wish Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस पर यूजर्स ने अभिनेत्री से कई सवाल किए।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय और अमिताभ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्तूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस, सेलेब्स और परिवार वालों ने उन्हें अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई की। अभिनेता की बहू और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी बिग बी के लिए पोस्ट किया।
इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और अपनी बेटी आराध्या बच्चन की एक अनदेखी तस्वीर साझा की और उनके लिए प्यार भरा मैसेज लिखा। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया और उनसे जया बच्चन को लेकर सवाल किए।

Trending Videos
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय ने क्या किया पोस्ट?
ऐश्वर्या ने जो तस्वीर शेयर की थी, उसमें अमिताभ ट्रैक सूट और कैप पहने आराध्या को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस प्यारी तस्वीर में परिवार का एक खास पल देखने को मिला। ऐश्वर्या ने जन्मदिन पर अमिताभ के लिए प्यार और आशीर्वाद की कामना की।
अभिनेत्री ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, प्यारे पा-दादाजी। हमेशा प्यार और भगवान का आशीर्वाद बना रहे।' बता दें कि ऐश्वर्या हर साल अमिताभ के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर प्यार भरी पोस्ट साझा करती हैं। वह अक्सर अमिताभ और आराध्या की ही तस्वीरें भी शेयर करती हैं।

अमिताभ बच्चन का परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने ऐश्वर्या राय से क्या पूछे सवाल?
इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपना रिएक्शन दिया। कुछ ने लिखा कि उन्होंने आधी रात को पोस्ट क्यों किया, तो कुछ ने सवाल किया कि वह जया बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट क्यों नहीं करतीं। एक शख्स ने लिखा, 'अमिताभ को कभी ऐश्वर्या के जन्मदिन पर बधाई देते या पोस्ट करते नहीं देखा। वह हमेशा हर चीज को अच्छा दिखाने का प्रयास करती रहती है, भले ही ऐसा न हो।'
अमिताभ और ऐश्वर्या का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या राय फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी थिएटर रिलीज निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: II’ थी। वहीं, अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा, वह फिल्म 'कल्कि 2898 एड़ी' के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं।