फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Rampal and Anil Sharma of the film Arjun Naga shared photos and videos of the shooting of the film

अर्जुन नागा: अर्जुन रामपाल ने साझा की शूटिंग की तस्वीर, पोस्ट कर लिखा, ‘पहले दिन की शूटिंग शुरू हो रही है’

Mon, 12 Oct 2026 01:28 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Oct 2026 01:28 PM IST
सार

 Arjun Rampal Post On Arjun Naga:  फिल्म 'अर्जुन नागा' के अभिनेता अर्जुन रामपाल और निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म की शूटिंग की फोटो और वीडियो साझा किया। इतना ही नहीं फैंस के लिए खास कैप्शन भी लिखें। 


 

विज्ञापन
Arjun Rampal and Anil Sharma of the film Arjun Naga shared photos and videos of the shooting of the film
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @rampal72

विस्तार

अभिनेता अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी  फिल्म 'अर्जुन नागा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टर ने फिल्म की बीटीएस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके साथ निर्दोशक अनिल शर्मा ने भी इस भी फिल्म से जुड़ा पोस्ट साझा किया। 

विज्ञापन

क्या है अर्जुन रामपाल की पोस्ट? 

अर्जुन रामपाल ने सोमवार को अपनी आगामी फिल्म 'अर्जुन नागा' के सेट से एक तस्वीर साझा की। इतना ही नहीं उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘पहले दिन की शूटिंग शुरू हो रही है, अनिल शर्मा के निर्देशन में। अर्जुन नागा के लिए हमें अपना आशीर्वाद दें। हम दोनों में उत्कर्ष शर्मा भी हैं। यह एक शानदार सफर होने वाला है।’

विज्ञापन
Trending Videos

Arjun Rampal and Anil Sharma of the film Arjun Naga shared photos and videos of the shooting of the film
अनिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक अनिल शर्मा ने भी किया पोस्ट 
फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने भी फिल्म 'अर्जुन नागा'  के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में एक बड़ा पिंजड़ा दिखाई दिया। इसके साथ ही अनिल ने लिखा, ‘किसी भी निर्देशक के लिए सबसे बड़ा सुख, उसकी शूटिंग चलती रहे और जीवन का आनंद आता रहे। यही कर्म, यही धरम और यही जीवन है।  35 दिनों का दूसरा शेड्यूल शुरू हुआ। अर्जुनागा पर ईश्वर की बड़ी कृपा के है’

विज्ञापन

Arjun Rampal and Anil Sharma of the film Arjun Naga shared photos and videos of the shooting of the film
उत्कर्ष शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'अर्जुन नागा' के बारे में 

  • फिल्म 'अर्जुन नागा' में उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में हो सकते हैं। 
  • वहीं इस फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन का किरदार निभाएंगे। 
  • फिल्म का निर्देशन गदर फ्रेंजाइजी के निर्देशक अनिल शर्मा करेंगे। 
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अपना पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। 
  • अब वह दूसरा शेड्यूल शूट कर रहे हैं। 
  • फिल्म की शुरुआती शूटिंग राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शूट की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Anil Sharma (@anilsharma_dir)





View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed