Alpha Day 1 Box Office: कैसी रही 'अल्फा' की शुरुआत? YRF के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतने कमाए
Alpha Day 1 Collection: फिल्म 'अल्फा' आज 03 जुलाई को सिनेमाघरों में सज चुकी है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। वहीं, इस स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर इसकी कैसी बोहनी हुई है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म 'अल्फा' ने दस्तक दे दी है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं किस्त है। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा थी। अब जब यह सिनेमाघरों में लग गई है तो इसका कितना जादू चला है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
कैसा रहा ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस
'अल्फा' YRF के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म है। आलिया भट्ट और शरवरी इसमें जासूस की भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म 'अल्फा' की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े देखते हुए कहा जा सकता है कि इसने सुस्त शुरुआत की है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने ओपनिंग डे पर 4.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है।
क्या दोहरी संख्या में जुटा पाएगी कलेक्शन?
फिल्म 'अल्फा' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 100 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग लेती है तो इसे फिल्म के भविष्य के लिए अच्छा माना जाएगा। मगर, फिलहाल कमाई की रफ्तार जिस हिसाब से चल रही है, देखना होगा कि क्या यह पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर पाएगी?
YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म?
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अब तक सात फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें आलिया भट्ट की 'अल्फा' की ओपनिंग सबसे कमजोर है। सात फिल्मों- एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म 'पठान' है। वहीं, सबसे कम ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड वॉर 2 के पास है। मगर, कमजोर ओपनिंग के मामले में 'अल्फा' फिल्म 'वॉर 2' की जगह लेती दिख रही है।
आलिया भट्ट की पिछली पांच फिल्में
आलिया भट्ट की पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तुलना की जाए तो उम्मीद है कि यह अभिनेत्री की पिछली फ्लॉप फिल्म 'जिगरा' से अच्छा कलेक्शन कर लेगी। मगर, इससे पहले की हिट फिल्मों- 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'ब्रह्मास्त्र' और 'गूंगबाई काठियावाड़ी' के पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ पाए, ऐसा मुश्किल है।
आलिया और शरवरी की अदाकारी एक नंबर
फिल्म 'अल्फा' में अनिल कपूर, बॉबी देओल और दिव्येंदु भट्टाचार्य अहम भूमिकाओं में हैं। ऋतिक रोशन का कैमियो रोल है। क्रिटिक्स से इस फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। आलिया भट्ट की अदाकारी की तारीफ हो रही हैं। एक्शन और एक्सप्रेशन दोनों मामले में उन्होंने कमाल किया है। शरवरी भी एक्शन अवतार में शानदार साबित हुई हैं।