पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ekta kapoor says Thanks To Smriti Irani others stars writers for making Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi success

KSBKBT 2: '26 साल पहले एक शो आया था, मेरी जिंदगी बदल गई'; एकता कपूर ने 'क्योंकि...' के सितारों को कहा शुक्रिया

Fri, 03 Jul 2026 05:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

Ekta Kapoor On KSBKBT 2: 'टीवी क्वीन' के नाम से मशहूर एकता कपूर ने हाल ही में चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सफर पर बात की। उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें सीरियल के कलाकारों और राइटर्स का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Ekta kapoor says Thanks To Smriti Irani others stars writers for making Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi success
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2-एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एकता कपूर ने टेलीविजन जगत में सास-बहू और फैमिली ड्रामा आधारित सीरियल्स में ऐसा प्रयोग किया कि दर्शक खूब आकर्षित हुए। साल 2000 के आसपास 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' जैसे सीरियल्स का क्रेज जबर्दस्त था और घर-घर में देखे जाते थे। 'क्योंकि...' का दूसरा सीजन इन दिनों प्रसारित हो रहा है। इसके सफर पर एकता कपूर ने बात की।

विज्ञापन


क्योंकि सास भी कभी बहू थी का प्रोमो साझा किया
एकता कपूर का मानना है कि सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने उनकी जिंदगी बदल दी। प्रोड्यूसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शुक्रवार को एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने शो के दूसरे सीजन का नया प्रोमो पोस्ट किया है, जिसमें घर के अंदर हुए बदलावों की झलक है। 
विज्ञापन


पहले 12 किलो वजन बढ़ाया फिर 15 किलो घटाया, ‘लव एंड वॉर’ के लिए विक्की कौशल ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- '26 साल पहले मेरी जिंदगी बदल दी'
पोस्ट के साथ एकता कपूर ने कैप्शन लिखा है, '26 साल पहले एक शो आया था, जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। समीर सर, स्टार प्लस, बालाजी टीम, तनु, स्मृति और सभी एक्टर्स का शुक्रिया। और हां, सबसे ज्यादा शुक्रिया उन राइटर्स और टीम का, जो इसे ऐसा बनाने के लिए लगातार काम करते हैं। जय माता दी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)




दस साल आगे बढ़ी 'क्योंकि 2' की कहानी
बता दें कि शो के दूसरे सीजन में नए बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। फिलहाल तुलसी जेल में है। दो किरदारों- पार्थ और रेयांश की शो से विदाई हो चुकी है। सीरियल की कहानी 10 साल आगे बढ़ने वाली है। कमान नई पीढ़ी को सौंपी जाएगी। लंबे वक्त से सीरियल में मिहिर अनुपस्थित है। देखना दिलचस्प होगा कि दस साल आगे बढ़ने के बाद शो क्या मोड़ लेता है। तुलसी और मिहिर की क्या भूमिका होगी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed