पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshans Cameo As Major Kabir Leaked Online from Alpha Fans Go Wild

'अल्फा' से सामने आया ऋतिक रोशन का कैमियो, फैंस ने की अभिनय की तारीफ; देखें वायरल वीडियो

Fri, 03 Jul 2026 05:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 03 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

Hrithik Roshan In Alpha: फिल्म 'अल्फा' में ऋतिक रोशन का कैमियो है। इसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। कई फैंस ने फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब तारीफ की है।

विज्ञापन
Hrithik Roshans Cameo As Major Kabir Leaked Online from Alpha Fans Go Wild
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' आखिरकार आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शकों से इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है। उनका मेजर कबीर के रूप में स्पेशल अपीयरेंस चर्चा में है।
विज्ञापन

Hrithik Roshans Cameo As Major Kabir Leaked Online from Alpha Fans Go Wild
फिल्म 'अल्फा' की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वायरल क्लिप्स में क्या है?
सोशल मीडिया पर 'अल्फा' से ऋतिक रोशन के कैमियो के वीडियो वायरल हैं। इन क्लिप्स में सुपरस्टार को एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखाया गया है। ऋतिक रोशन मेजर कबीर के रूप में अपनी भूमिका को दोहरा रहे हैं। यह ऐसा किरदार है, जिसे उन्होंने पहली बार 'वॉर' में निभाया था। मेकर्स ने 'अल्फा' के ट्रेलर में उनके अपीयरेंस की झलक तो दिखाई थी, लेकिन उनके चेहरे को छिपाकर रखा था, जिससे फिल्म में उनकी भूमिका को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hrithik Roshans Cameo As Major Kabir Leaked Online from Alpha Fans Go Wild
अल्फा मूवी रिव्यू - फोटो : X
फैंस ने की ऋतिक की तारीफ
अब जब फिल्म सिनेमाघरों में है, तो फैंस आखिरकार ऋतिक का कैमियो देख पाए। कई दर्शकों ने एक्स पर क्लिप साझा की और रिएक्शन दिए हैं। कई दर्शकों ने उनकी स्टाइलिश एंट्री और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ की। उनकी छोटी सी मौजूदगी फिल्म के सबसे चर्चित पलों में से एक बनकर उभरी है।

ऋतिक का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा 'स्क्रीन प्रेजेंस का बाप ऋतिक रोशन।'



एक और यूजर ने लिखा ''अल्फा' देख रहा हूं। इसमें ऋतिक रोशन का कैमियो है। पूरा सिनेमाघर उत्साहित है।'



एक और यूजर ने लिखा 'मेजर कबीर का डर कायम है। अल्फा में ऋतिक रोशन।'



 
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी? 
शिव रावेल निर्देशित फिल्म ‘अल्फा’ की कहानी में आलिया भट्ट और शरवरी ने किलर, स्पाई का रोल किया है। दोनों को साथ मिलकर काम करना पड़ता है। आलिया भट्ट ने फिल्म में सीता का किरदार निभाया है, जो एक एजेंट है। सीता के पिता (बॉबी देओल) ने उसे एक बेरहम किलर बनने के लिए तैयार किया है। लेकिन आगे चलकर सीता ही अपने पिता के खिलाफ खड़ी हो जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है? यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed