पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alpha: 'अल्फा' की रिलीज के बीच शरवरी ने साझा की सेट की बीटीएस तस्वीरें, दिखाई आलिया भट्ट और अनिल कपूर की झलक

Fri, 03 Jul 2026 03:57 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 03 Jul 2026 03:57 PM IST
सार

Alpha Movie: निर्देशक शिव रवैल की फिल्म 'अल्फा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के दिन शरवरी ने सेट की कुछ बीटीएस तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस को खुश कर दिया है।

विज्ञापन
alpha actress sharvari share bts photos and videos of film with alia bhatt and anil kapoor
फिल्म 'अल्फा' - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म 'अल्फा' आज 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आज इस फिल्म की अभिनेत्री शरवरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इसके साथ ही शरवरी ने आज के दिन को अल्फा दिवस बताया है।

 
alpha actress sharvari share bts photos and videos of film with alia bhatt and anil kapoor
अल्फा - फोटो : इंस्टाग्राम

शरवरी का पोस्ट
शरवरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'अल्फा' की कुछ शूटिंग के दौरान की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों के साथ शरवरी ने कैप्शन में लिखा, 'आज आधिकारिक तौर पर 'अल्फा' फिल्म का दिन है। पर्दे पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और शूटिंग के दौरान पीछे का माहौल भी शानदार रहा।' 

View this post on Instagram

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)




क्या खास है तस्वीरों में
इन तस्वीरों में शरवरी ने आलिया और अनिल कपूर के साथ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में शरवरी, आलिया के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर शरवरी की है, जिसमें वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर शरवरी ने अनिल कपूर के साथ साझा की है। इसके अलावा कई तस्वीरों और वीडियो में अल्फा के सेट की झलक साफ दिखाई दे रही है।

alpha actress sharvari share bts photos and videos of film with alia bhatt and anil kapoor
अल्फा - फोटो : इंस्टाग्राम

'अल्फा' का कलेक्शन
वाईआरएफ की एक्शन फिल्म 'अल्फा' की रिलीज का आज पहला दिन है। आज पहले दिन शुक्रवार को 'अल्फा' ने अभी तक 2.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो लगातार बढ़ेगा। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
alpha actress sharvari share bts photos and videos of film with alia bhatt and anil kapoor
अल्फा - फोटो : इंस्टाग्राम
'अल्फा' की स्टार कास्ट
फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, शरवरी वाघ, बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में ऋतिक कोशन का एक कैमियो रोल भी है। 

यह भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु के लिए कैसा रहा जून का महीना? प्रेग्नेंसी के बीच वर्कआउट का वीडियो किया साझा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed