पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal Astonishing Physical Transformation For Love And War First Gained 12 Kg Then Lost 15 Kg

पहले 12 किलो वजन बढ़ाया फिर 15 किलो घटाया, ‘लव एंड वॉर’ के लिए विक्की कौशल ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

Fri, 03 Jul 2026 05:12 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Fri, 03 Jul 2026 05:12 PM IST
सार

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने अपनी आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जानिए कैसे की विक्की ने अपने किरदार की तैयारी…

विज्ञापन
Vicky Kaushal Astonishing Physical Transformation For Love And War First Gained 12 Kg Then Lost 15 Kg
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर विक्की कौशल संजय लीला भंसाली के साथ अपनी पहली फिल्म 'लव एंड वॉर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। दो साल से ज्यादा समय से बन रही यह फिल्म अब पूरी होने वाली है। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि विक्की कौशल ने अपने किरदार के दो अलग-अलग रूप दिखाने के लिए जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने पहले काफी वजन बढ़ाया और फिर उसे पूरी तरह घटाया।

विज्ञापन

पहले वजन बढ़ाया, फिर घटाया
एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि विक्की इस रोल के लिए जरूरी फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बहुत समर्पित थे। 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू करते समय किरदार में ढलने के लिए उन्होंने लगभग 12 किलो वजन बढ़ाया और फिर फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए लगभग 15 किलो वजन घटाकर जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। अपने काम के प्रति उनका समर्पण हमेशा ही काबिले-तारीफ रहा है।

विज्ञापन

Vicky Kaushal Astonishing Physical Transformation For Love And War First Gained 12 Kg Then Lost 15 Kg
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

‘छावा’ में भी किया था जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
यह पहली बार नहीं है जब विक्की ने किसी रोल के लिए अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया हो। एक्टर ने 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका के लिए भी इसी तरह का मुश्किल ट्रांसफॉर्मेशन किया था।

Vicky Kaushal Astonishing Physical Transformation For Love And War First Gained 12 Kg Then Lost 15 Kg
लव एंड वॉर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
'लव एंड वॉर' रोमांस और एविएशन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन चर्चा है कि इसमें रणबीर और विक्की एयर फोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगे।

'लव एंड वॉर' की घोषणा सबसे पहले 2024 में हुई थी और इसे क्रिसमस 2025 में रिलीज किया जाना था। बाद में इसे अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। हालांकि, मेकर्स ने कभी रिलीज की तारीख का ऐलान नहीं किया, लेकिन खबरों के मुताबिक इसे मार्च 2026 में रिलीज करने का प्लान था।

लेकिन वह तारीख भी गुजर गई। अप्रैल में फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की कि 'लव एंड वॉर' आखिरकार 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो गणतंत्र दिवस के आस-पास का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed