समय रैना ने इन लोगों को बताया अपना ‘कॉमेडी हीरो’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के अगले एपिसोड में नजर आएंगे ये सेलेब्स
Samay Raina: कॉमेडियन समय रैना अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 के साथ वापस आ चुके हैं। उन्होंने फैंस को बताया कि वह शो के अगले एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं और इस बार उनके साथ उनके पसंदीदा कॉमेडियन भी नजर आने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो के पहले एपिसोड को 20 जून को रिलीज किया गया था, जिसमें आलिया भट्ट और शारवरी वाघ खास मेहमान के तौर पर दिखे थे। इस एपिसोड ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी थी। अब दूसरे एपिसोड से पहले समय ने एक इमोशनल नोट शेयर किया है।
क्या बोले समय रैना?
समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया कि अगले एपिसोड में चंदन प्रभाकर, किकू शारदा और राइटर-कॉमेडियन हार्ष लिम्बाचिया उनके साथ होंगे। उन्होंने लिखा कि बचपन से उन्होंने इन सभी को देखा है और इनकी कॉमेडी ने उन्हें बहुत हंसाया है।
समय ने कहा, ‘मैंने बचपन से चंदन प्रभाकर, किकू शारदा और हार्ष लिम्बाचिया के कई शोज देखे हैं। इन लोगों ने मुझे बहुत हंसाया और मेरी कॉमेडी पर इनका बड़ा असर रहा है। आज मैं इनके साथ ‘लेटेंट’ कर रहा हूं, यकीन नहीं हो रहा। मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि आप लोग मुझे अपने कॉमेडी हीरोज के साथ देखेंगे।’
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के बारे में
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 अब हर हफ्ते आएगा। समय ने साफ कहा है कि शो पहले की तरह बिना किसी सेंसर के ही रहेगा। यानी इसमें वही बेबाक और बिना फिल्टर वाली कॉमेडी देखने को मिलेगी।
पुराना विवाद
साल 2025 में समय रैना का यह शो विवादों में आ गया था, जब रणवीर अल्लाहबादिया के एक सवाल पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ। इसके बाद समय, रणवीर और अन्य लोगों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हुई थीं।
ये भी पढ़ें- ‘हम बचपन के स्वीटहार्ट थे’, क्या नीलम की वजह से हुआ था फराह खान अली और बॉबी देओल का ब्रेकअप? सच का हुआ खुलासा
हालांकि रणवीर ने माफी मांग ली थी, लेकिन इस विवाद के बाद समय को अपने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटाने पड़े थे।