फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher receive special proclamation from the State of Ohio actor says It is an extraordinary feeling

अनुपम खेर: सिनेमा में चार दशक के योगदान के लिए अभिनेता को ओहियो से मिला खास सम्मान; पोस्ट साझा कर जताई खुशी

Mon, 21 Sep 2026 11:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Sep 2026 11:11 AM IST
सार

Anupam Kher: अभिनेता अनुपम खेर को स्टेट ऑफ ओहियो से खास सम्मान मिला है। उन्हें चार दशकों से अधिक के सिनेमाई सफर और लाइव स्टेज शो के लिए यह सम्मान मिला है।

विज्ञापन
Anupam Kher receive special proclamation from the State of Ohio actor says It is an extraordinary feeling
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher

विस्तार

अभिनेता अनुपम खेर को सिनेमा की दुनिया में चार दशक हो गए हैं। उन्होंने फिल्मों में कमाल किया है। इसके अलावा वे थिएटर और स्टेज शो के लिए भी चर्चा में रहते हैं। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनकी अभिनय प्रतिभा के लोग कायल हैं। हाल ही में उन्हें ओहियो में सम्मान मिला है, जिसकी उन्होंने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन

अनपुम खेर ने कहा शुक्रिया
अभिनेता अनुपम खेर ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ स्टेट ऑफ ओहियो से सम्मान मिलने की खुशी जताई है। अभिनेता ने लिखा है, 'बेहद सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हू। ओहियो राज्य से यह खास सम्मान पाकर बहुत अच्छा लग रहा है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शो 'जाने पहचाने अनजाने' को मिली पहचान का नतीजा'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'ओहियो राज्य से यह खास सम्मान मिलना एक बेहद शानदार अहसास है। यह सम्मान सिनेमा में मेरे चार दशकों से ज्यादा के सफर और कोलंबस में हमारे लाइव स्टेज शो 'जाने पहचाने अनजाने' को मिली पहचान का नतीजा है। इस शानदार सम्मान के लिए ओहियो के गवर्नर माइक डिवाइन और लेफ्टिनेंट गवर्नर जिम ट्रेसेल का दिल से शुक्रिया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


विज्ञापन

बोले- 'घर से इतनी दूर सम्मान मिलना खास है'
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, 'मैं इसे बहुत गर्व और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। यह सम्मान सिर्फ मेरे लिए नहीं है, बल्कि मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का भी शुक्रगुजार हूं, जिसने मुझे मेरी पहचान दी और 'जाने पहचाने अनजाने' की शानदार कास्ट और क्रू का भी शुक्रगुजार हूं, जिनके जुनून और लगन ने हर परफॉर्मेंस को इतना खास बना दिया। घर से इतनी दूर इस तरह स्वागत और सम्मान मिलना दिल को छू लेने वाला अनुभव है। इस यादगार सम्मान के लिए ओहियो का शुक्रिया। जय हिंद'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed