फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anushka Sharma reveals about virat kohli says I married to my friend and he is very cool

Anushka Virat: अनुष्का शर्मा ने विराट को लेकर किया खुलासा, कहा- जैसे मैदान पर होते हैं, वैसे असल जिंदगी में...

Tue, 29 Apr 2025 02:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 29 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

Anushka Sharma Praised Virat Kohli: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि वह विराट के साथ शादी करके कैसा महसूस कर रही हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma reveals about virat kohli says I married to my friend and he is very cool
विराट और अनुष्का - फोटो : Instagram

विस्तार

विराट कोहली भले ही क्रिकेट के मैदान पर काफी आक्रामक दिखते हों लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत ही नरमदिल हैं। इस बात की पुष्टि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने की है। फिल्मफेयर से बात करते हुए अनुष्का शर्मा ने फैंस को बताया है कि उनका विराट कोहली के साथ कैसा रिश्ता है। उनकी बातों से लोगों का दिल पिघल जाएगा।

विज्ञापन

अनुष्का ने की विराट कोहली की तारीफ
अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा 'मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की। मैंने अपने सबसे भेरोसेमंद शख्स से शादी की। मैंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है, जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं। वह एक अच्छे इंसान हैं। जब हम साथ होते हैं तो दुनिया का अस्तित्व नहीं रहता है।'
Randeep Hooda: 'जाट' में जबरदस्त एक्टिंग के लिए पत्नी ने की रणदीप हुड्डा की तारीफ, लिखी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Anushka Sharma reveals about virat kohli says I married to my friend and he is very cool
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma

असल जिंदगी में बहुत शांत हैं कोहली
विराट कोहली के बारे में अनुष्का शर्मा ने कहा है कि वह भले ही क्रिकेट के ग्राउंड पर बहुत ही आक्रामक दिखते हों लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत ही शांत हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद उन्हें एक साथ बिताने के लिए बहुत कम वक्त मिला। उन्होंने कहा 'शादी के छह महीने बाद हमें सिर्फ 21 या 22 दिन साथ में बिताने का मौका मिला। हम मुश्किल से मुंबई में साथ होते थे। असल में घर के कर्मचारी हमें एक साथ घर पर देखकर बहुत खुश होते थे।'
Apoorva Mukhija: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद खूब रोई थीं अपूर्वा मखीजा, कहा- मुझसे गलती हो गई

विज्ञापन

लंदन में रहता है जोड़ा
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में रह रहे हैं। यहां वह चमक-दमक वाली दुनिया से दूर शांत जिंदगी बिता रहे हैं। दोनों अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। दोनों साल 2024 में भारत से लंदन चले गए थे। हालांकि वह काम के सिलसिले में भारत आते रहते हैं।

विराट और अनुष्का का रिश्ता
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2013 में एक विज्ञापन शूट किया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। साल 2021 में दोनों ने एक बच्ची का स्वागत किया जिसका नाम वामिका है। साल 2024 में दोनों ने एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम अकाय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed