सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   AR Ameen on father AR Rahmans communal remark controversy says following a different path

बेटे ने दिया एआर रहमान के बयान पर रिएक्शन, क्या पिता से अलग राह पर हैं एआर अमीन?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

AR Ameen: हाल ही में एआर अमीन ने अपने नए गाने 'भीगी भीगी' को लेकर कई बातें बताई हैं। उन्होंने अपने पिता के बयान पर भी रिएक्शन दिया है।

AR Ameen on father AR Rahmans communal remark controversy says following a different path
एआर रहमान, एआर अमीन - फोटो : इंस्टाग्राम@arrameen
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता की ओर इशारा करते हुए एक बयान दिया, जिस पर बहस जारी है। इस मामले पर रहमान ने सफाई दी है। अब 23 साल के एआर अमीन ने अपने पिता के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में उनका गाना 'भीगी भीगी' रिलीज हुआ है। इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है। इसमें मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान ने अभिनय किया है। एआर अमीन इस गाने से बतौर सिंगर-प्रोड्यूसर जुड़े हैं।

Trending Videos

एआर अमीन के गाने के बारे में
गाना 'भीगी भीगी' के बारे में एआर अमीन ने बताया 'मेरे पिता ने इस पर काम करने के बारे में बताया था। मुझे यह आइडिया अच्छा लगा। गाने में जसलीन रॉयल की आवाज ने गहराई पैदा की। मुझे लगता है कि इसमें सब कुछ बहुत अच्छे से हुआ है। यह गाना बहुत जल्दी बन गया। इसके प्रोसेस को समझना थोड़ा मुश्किल है।'

अलग राह पर हैं अमीन
अपने पिता से अलग अपनी पहचान बनाने के सवाल पर एआर अमीन ने बताया 'मैं अपना रास्ता खुद बना रहा हूं। मैं हर बातचीत में यही कहता हूं। मैं एकदम अलग रास्ते पर हूं। मैं इस जगह के बारे में और जानना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

AR Ameen on father AR Rahmans communal remark controversy says following a different path
मृणाल ठाकुर, एआर अमीन, दुलकर सलमान - फोटो : इंस्टाग्राम@arrameen
पिता के बयान पर एआर अमीन का रिएक्शन
एआर अमीन से जब इंडस्ट्री को लेकर उनके पिता के दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मैं इस विषय से अलग रहना पसंद करूंगा।'

'दलदल' से पहले भी दम नहीं दिखा सके भूमि पेडनेकर और आदित्य रावल, करियर ग्राफ पर डालें एक नजर

रहमान ने दी सफाई
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए गए अपने बयान पर एआर रहमान ने सफाई दी है और कहा कि उनका इरादा कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा जो लोग उन्हें जानते हैं, उन्हें किसी सफाई की जरूरत नहीं है।

क्या था रहमान का बयान?
एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में कहा था, 'आजकल फिल्म इंडस्ट्री में लोग रचनात्मक नहीं हैं, वो सही ढंग से फैसला नहीं ले सकते । मुझे कम काम मिलना एक सांप्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है, लोग मेरे पीछे बातें करते हैं। मुझे कानाफूसी की तरह पता चला कि उन्होंने आपको बुक किया था, लेकिन संगीत कंपनी ने आगे बढ़कर अपने पांच संगीतकारों को काम पर रख लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed