सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Manager Shashi Sinha Reveals Gun Incident And Attacked By Assailants

Govinda: जब बंदूक लेकर बदमाशों के पीछे भागे थे गोविंदा, घर पर हुआ था हमला; मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 05 Feb 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Govinda Gun Incident: एक्टर गोविंदा के मैनेजर शशी सिन्हा ने खुलासा किया कि गोविंदा हमलावरों के पीछे बंदूक लेकर भागे थे, जब बदमाशों ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, शशी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि ये घटना कब हुई।

Govinda Manager Shashi Sinha Reveals Gun Incident And Attacked By Assailants
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@govinda_herono1
विज्ञापन

विस्तार

गोविंदा के मैनेजर ने जानकारी दी है कि गोविंदा को बीते कई दिनों से धमकियां आ रही हैं। उन्होंने हाल ही में हुई एक घटना की बात करते हुए बताया कि एक बार गोविंदा पर हमला होने वाला था। उन्होंने कहा कि जब गोविंदा अपने घर पर थे, तब कुछ हमलावरों ने उन पर अटैक करने की कोशिश की थी। लेकिन गोविंदा बच निकले, क्योंकि उनके पास बंदूक और फोन था।

Trending Videos

घटना के बाद कराई थी एफआईआर
एएनआई से बातचीत में शशी सिन्हा ने कहा, ‘गोविंदा को जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं। भगवान का शुक्र है कि जिस दिन उन पर हमला हुआ, उस दिन उनके पास बंदूक थी। नहीं तो भगवान जाने उस दिन क्या होता। उस दिन मैं भागकर सुबह 4 बजे उनके पास पहुंचा। हमने इस घटना के बाद एक एफआईआर भी फाइल की थी। हमारे पास उस रात का वीडियो भी है।’ हालांकि, शशी ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि ये घटना कब हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ पर बढ़ा विवाद, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध; दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

जब गोविंदा को लगी थी गोली!
शशी ने यह भी कहा कि एक बार गलती से गोविंदा को गोली लग गई थी। अक्तूबर 2024 में जब गोविंदा अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई और उनके पैर में लग गई। इसके बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

पुलिस ने बताया था कि घटना मुंबई स्थित उनके घर पर हुई थी। गोविंदा उस समय एयरपोर्ट जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक उनकी बंदूक से गोली चल गई, जिससे उनके पैर में चोट आई। इसके बाद गोविंदा ने भी एक बयान जारी कर जानकारी दी थी कि डॉक्टरों ने उनके घाव से गोली निकाल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed