सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Crime Branch arrested Weapon supplier in connection with Rohit Shetty house firing case at residence

रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच का दावा- 'इस आरोपी ने सप्लाई किया हथियार'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Feb 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty House Firing Case: निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच जारी है। क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Crime Branch arrested Weapon supplier in connection with Rohit Shetty house firing case at residence
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बीते शनिवार देर रात निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार सप्लाई किया था।

Trending Videos


कोर्ट में होगी आरोपी की पेशी
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में आसाराम फासले उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है। निर्देशक के घर गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया हथियार उसी ने सप्लाई किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आज उस आरोपी को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट (किला कोर्ट) में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले चार आरोपी किए गए थे गिरफ्तार
बता दें कि गोलीबारी की इस घटना के सिलसिले में पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है। 3 फरवरी को, मुंबई पुलिस ने फायरिंग की घटना में इस्तेमाल किए गए स्कूटर का पता पुणे के एक आदमी से लगाया। मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुणे के उस शख्स ने कथित तौर पर कुछ दिन पहले गिरफ्तार आरोपियों में से एक आदित्य गायकवाड़ को 30,000 रुपये में स्कूटर बेचा था। उसने गायकवाड़ के सादे कागज पर दस्तखत भी लिए थे। गायकवाड़ ने एक और गिरफ्तार व्यक्ति समर्थ पोमाजी के साथ मिलकर स्कूटर को मुंबई के जुहू इलाके में पहले से तय जगह पर छोड़ दिया था।

मुख्य आरोपी अब भी फरार
आरोप है कि ये लोग शुभम लोनकर से सीधे निर्देश ले रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गाड़ी खरीदने से लेकर उसे मुंबई लाने तक आरोपी शूटर की पहचान से अनजान थे। उन्होंने बताया कि शुभम लोनकर ने ही शूटर को तय जगह से स्कूटर लेने और फायरिंग करने का निर्देश दिया था। सूत्रों ने बताया कि पिछले अपराधों में भी इसी तरह का तरीका अपनाया गया था, जिसमें एक ही अपराध के लिए कई छोटे-छोटे ग्रुप का इस्तेमाल किया गया था। इस बीच, जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी, वह अभी भी फरार है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed