फिल्म के बाद सिंगिंग में डेब्यू, राशा थडानी ने फिल्म 'लईकी लईका' में गाया गाना; भगवान शिव को किया समर्पित
Rasha Thadani Singing Debut In Laikey Laikaa: पिछले साल फिल्म ‘आजाद’ से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब वह फिल्म ‘लईकी लईका’ में नजर आएंगी। यह राशा की बॉलीवुड में दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म के साथ राशा ने सिंगिंग में भी डेब्यू किया है।
विस्तार
राशा थडानी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘लईकी लईका’ के गाने ‘छाप तिलक’ से सिंगिंग में भी डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ अभय वर्मा भी हैं। राशा ने हाल ही में सिंगिंग करने से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस एक इंटरव्यू में साझा किया है। उन्हें इसे सपने के सच होने जैसा बताया।
गाने को लेकर अपना अनुभव किया साझा
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में राशा थडानी बताती हैं कि उन्होंने बचपन से ही म्यूजिक में ट्रेनिंग ली है। वह कहती हैं, ‘मैं जब 5 साल की थी, जब मैंने उस्ताद कादिर मुस्तफा खान से हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू किया। इसके अलावा मैंने जैज म्यूजिक भी सीखा है। म्यूजिक मेरे लिए एक तरह का सुकून है। जब मैं रियाज करती हूं, तो वो एक घंटा सिर्फ मेरा होता है। मैं हमेशा से गाना चाहती थी, यही मेरा पैशन रहा है। लेकिन मैं पूरी तरह एक शॉवर सिंगर हूं। आज मुझे म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखने का मौका मिला है, इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।’
ये खबर भी पढ़ें: तेलुगु सिनेमा में डेब्यू के लिए तैयार राशा थडानी, शेयर किया फिल्म का मोशन पोस्टर; पोस्ट में लिखी दिल की बात
डेब्यू गाना भगवान शिव को समर्पित किया
राशा थडानी ने फिल्म 'लईकी लईका' में जो गाना गया है, उसके बारे में जानकारी साझा की है। इस गाने को भगवान शिव को समर्पित किया है। वह कहती हैं, ‘मैंने 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा की है। मेरे लिए भगवान शिव सिर्फ एक भगवान नहीं, जिंदगी का हिस्सा हैं। वो हर दिन मेरे साथ रहते हैं। इस गाने में जब डमरू की बात होती है, तो मुझे नटराज का नृत्य याद आता है। भगवान शिव कला और नृत्य के देवता हैं। यह गाना उन्हीं को समर्पित है। मेरी कला उन्हीं की है।’
View this post on Instagram
इस एक्टर की तारीफ पाकर खुश हुईं एक्ट्रेस
हाल ही में एक्टर प्रभास ने राशा थडानी की आवाज की तारीफ की है। राशा ने इस तारीफ को कॉफिडेंस बूस्टर बताया। वह कहती हैं, ‘प्रभास मुझे बहुत इंस्पायर करते हैं। उनका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। वो इतने बड़े स्टार हैं, फिर भी बहुत सिंपल और सपोर्टिव हैं। उनसे थोड़ा भी मोटिवेशन मिलना, मेरे कॉन्फिडेंस को बहुत बढ़ा देता है।’
राशा थडानी की फिल्म 'लईकी लईका' की बात करें तो यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म है। यह फिल्म 2026 के समर सीजन में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
