50 के हुए अभिषेक बच्चन: काजोल से लेकर रितेश देशमुख तक कई सेलेब्स ने दी जन्मदिन की बधाई; अमिताभ ने जताया आभार
Abhishek Bachchan 50th birthday: फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले अभिषेक बच्चन ने 'गुरू' और 'धूम' समेत कई उम्दा फिल्में की हैं। आज वह अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई सेलेब्स ने अभिषेक बच्चन पर जम कर प्यार लुटाया।
विस्तार
काजोल, अजय देवगन और सोनाली ने किया विश
- अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा 'हैप्पी बर्थ डे अभिषेक, तुम्हारा दिन अच्छा जाए'।
- वहीं काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन ने अपनी और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'बोल बच्चन' की तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर को विश किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे अब्बास अली, मेरा मतलब है अभिषेक'।
- एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी अभिषेक की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'एक और अच्छे साल के लिए तुम्हें मुबारकबाद'।
- कृति सेनन ने एबी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'जन्मदिन की शुभकामनाएं अभिषेक, आपको बहुत प्यार और आप हमेशा खुश रहें।'
- रितेश देशमुख ने अपना और अभिषेक का एक विडियो शेयर किया। इसमें वो और एक्टर साथ में चलते हुए आ रहे हैं और बैकग्राउंड में 'तेरे जैसा यार कहां' गाना चल रहा है।
- रकुलप्रीत ने लिखा 'हैप्पी बर्थ डे, अभिषेक ये साल आपके लिए नए अवसर लेकर आए।'
- सोनम ने भी अभिषेक को सोनम कपूर जन्मदिन पर ढेर सारी बधाईयां दीं।
अभिषेक बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट पर अभिषेक बच्चन इस साल काफी व्यस्त हैं। जून 2026 में एक्टर की एक्शन थ्रिलर 'किंग' आने वाली है। वहीं दूसरी तरफ वो एक मराठी हिस्टोरिकल ड्रामा 'राजा शिवाजी' में भी नजर आयेगें। इसके साथ ही एक्टर कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे।
