सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah Controversial Statement Said This Is Not The Country Where I Was Born

‘यह वो देश नहीं, जहां मैं बड़ा हुआ’, आखिर क्यों नसीरुद्दीन शाह ने कही ये बात; बोले- सरकार से करता रहूंगा सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 05 Feb 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Naseeruddin Shah: दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपने साथ हुए एक घटनाक्रम को साझा किया है। जहां उन्हें एक कार्यक्रम की गेस्ट लिस्ट से अचानक बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए अभिनेता ने क्या कुछ कहा...

Naseeruddin Shah Controversial Statement Said This Is Not The Country Where I Was Born
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

नसीरुद्दीन शाह अपने अभिनय के अलावा अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। अब एक बार फिर अभिनेता ने अपने साथ हुए एक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए गंभीर सवाल खड़ा किया है। दरअसल, अभिनेता को मुंबई यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। लेकिन कार्यक्रम से एक रात पहले गेस्ट लिस्ट से उनका नाम बाहर कर दिया गया। इसी को लेकर अब नसीरुद्दीन शाह ने नाराजगी जताते हुए आयोजकों पर सवाल उठाया है।

Trending Videos

कार्यक्रम से एक रात पहले किया गया मना
नसीरुद्दीन शाह ने इस पूरे मामले को लेकर एक इंडियन एक्सप्रेस अखबार में अपने विचार साझा किए हैं। इस लेख में अभिनेता ने बताया कि वो मुंबई यूनिवर्सिटी में होने वाले इस कार्यक्रम में जाने के लिए काफी उत्साहित थे, क्योंकि उन्हें स्टूडेंट्स से बात करने का मौका मिलने वाला था। ये कार्यक्रम मुंबई यूनिवर्सिटी के उर्दू डिपार्टमेंट ने 1 फरवरी को आयोजित किया था। 31 जनवरी की रात उन्हें बताया गया कि अब उन्हें कार्यक्रम में आने की जरूरत नहीं है। न तो कोई वजह बताई और न ही माफी मांगी गई। एक्टर ने आरोप लगाया कि बाद में यूनिवर्सिटी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उन्होंने (नसीरुद्दीन शाह) खुद आने से मना कर दिया था। हालांकि, अभिनेता ने ऐसा नहीं किया था। उन्होंने कहा कि शायद यूनिवर्सिटी के पास सच बोलने की हिम्मत नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने कभी अपने देश को बुरा नहीं कहा
अभिनेता ने आगे बताया कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूनिवर्सिटी को बताया कि वो देश के खिलाफ बयान देते हैं। इस वजह से उन्हें यूनिवर्सिटी में आने को मना कर दिया गया। इस पर एक्टर ने कहा कि अगर वह अधिकारी सच में ऐसा मानते हैं, तो मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मेरा एक भी बयान ऐसा दिखाएं जिसमें मैंने अपने देश को बुरा कहा हो। मैं सरकार के कई फैसलों की आलोचना करता हूं और आगे भी करता रहूंगा। मैं उन मुद्दों पर भी आवाज उठाता रहा हूं, जो मुझे और मुझ जैसे लोगों को परेशान करते हैं। नसीरुद्दीन ने कई ऐसे मामलों का भी जिक्र किया, जिन पर वो सवाल उठाते रहते हैं।

  • जहां छात्र कार्यकर्ताओं को साल तक बिना मुकदमे के जेल में रखा जाता है।
  • जहां बलात्कार और हत्या के दोषियों को आसानी से जमानत मिल जाती है।
  • जहां गाय के नाम पर हिंसा करने वालों को खुली छूट मिलती है।
  • जहां इतिहास को बदला जा रहा है और किताबों के सिलेबस बदले जा रहे हैं।
  • जहां विज्ञान तक से छेड़छाड़ की जा रही है।

Naseeruddin Shah Controversial Statement Said This Is Not The Country Where I Was Born
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

आखिर कब तक चलेगी ये नफरत?
अंत में सवाल उठाते हुए अभिनेता ने पूछा, यह नफरत आखिर कब तक चलेगी? यह वह देश नहीं है जिसमें मैं बड़ा हुआ और जिसे मुझे प्यार करना सिखाया गया था। अब हर जगह निगरानी, सोच पर पहरा और नफरत का माहौल है। जो पहले दो मिनट की नफरत थी, वह अब 24 घंटे की नफरत बन गई है। जॉर्ज ऑरवेल के उपन्यास ‘1984’ का जिक्र करते हुए एक्टर ने सवाल उठाया कि क्या आज की स्थिति उससे मिलती-जुलती नहीं है, जहां किसी बड़े नेता की तारीफ न करना भी देशद्रोह माना जाता है?

‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे नसीरुद्दीन शाह
वर्कफ्रंट की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एक शायर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ विजय वर्मा और फातिमा सना शेख प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। वहीं उनकी आगामी फिल्मों में अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed