सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur The Movie Theatrical Release Date Announced Hit Theater On 4th September Pankaj Tripathi Ali Fazal

Mirzapur The Movie Release Date: जानें कब सिनेमाघरों में भौकाल मचाएगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, सामने आई रिलीज डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 05 Feb 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur The Movie: ओटीटी की दुनिया के फेमस किरदार कालीन भइया और गुड्डू पंडित अब सिनेमाघरों में अपना भौकाल दिखाएंगे। आज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म…

Mirzapur The Movie Theatrical Release Date Announced Hit Theater On 4th September Pankaj Tripathi Ali Fazal
मिर्जापुर: द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@excelmovies
विज्ञापन

विस्तार

प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब एक फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आने वाली है। मेकर्स ने आज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। इसके बाद फैंस कालीन भइया और गुड्डू पंडित के भौकाल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए खासा उत्साहित हैं। 

Trending Videos

4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी। मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें रेत पर कई गाड़ियां दौड़ रही हैं और पीछे एक बड़ी सी कुर्सी एक कार में बंधी है। इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट घोषित करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)


 

Mirzapur The Movie Theatrical Release Date Announced Hit Theater On 4th September Pankaj Tripathi Ali Fazal
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
2018 में हुई वेब सीरीज की शुरुआत, आ चुके हैं तीन सीजन
‘मिर्जापुर’ की शुरुआत साल 2018 में एक वेब सीरीज के तौर पर हुई थी। इस क्राइम-थ्रिलर के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के एक-एक सीन से लेकर इसके डायलॉग तक काफी मशहूर हुए थे। देखते-देखते सीरीज के प्रमुख किरदार कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) घर-घर में काफी मशहूर हो गए।
सीरीज की लोकप्रियता को भुनाते हुए मेकर्स साल 2020 में ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन लेकर आए। इस सीजन को भी पसंद किया गया और कहानी में कई नए मोड़ जोड़े गए। इसके लगभग चार साल बाद साल 2024 में मेकर्स ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन लेकर आए। हालांकि, इस बार कहानी दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाई और सीरीज कोई खास चर्चा नहीं बटोर सकी। लेकिन अब मेकर्स मिर्जापुर की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह इसे देखने के लिए चरम पर है।

फ्रेंचाइजी के मुख्य कलाकारों के साथ हुईं कुछ नई एंट्री
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में फ्रैंचाइजी के प्रमुख लोकप्रिय किरदारों की वापसी हुई है। इनमें कलीन भइया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) शामिल हैं। साथ ही दिव्येंदु द्वारा निभाए गए मुन्ना भइया की बहुप्रतीक्षित वापसी भी हुई है, जिन्हें इस श्रृंखला के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक माना जाता है। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed