{"_id":"69844d5a8d252cbeec0a98bb","slug":"sunita-ahuja-wife-of-actor-govinda-signed-debut-bollywood-film-according-to-reports-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हीरो नंबर रहे गोविंदा की राह चलीं पत्नी सुनीता आहूजा, एक्टिंग डेब्यू को लेकर लगी अटकलें; जानें क्या है सच्चाई?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हीरो नंबर रहे गोविंदा की राह चलीं पत्नी सुनीता आहूजा, एक्टिंग डेब्यू को लेकर लगी अटकलें; जानें क्या है सच्चाई?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Sunita Ahuja Bollywood Debut Film: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता पिछले कुछ समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। अपने निजी जीवन को लेकर वह कई खुलासे भी कर चुकी हैं। हाल ही में उनके बॉलीवुड डेब्यू काे लेकर भी खबर सामने आई है। जानिए, क्या है सच्चाई?
सुनीता आहूजा और गोविंदा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा था, जब गोविंदा हीरो नंबर वन थे। उनकी पत्नी सुनीता भी हीरो नंबर वन की बीवी कहलाती थीं। अब वह खुद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। पति गोविंदा से इंस्पायर होकर वह बड़े पर्दे पर एक्टिंग करती दिखाई देंगी। जानिए, किस फिल्म में वह नजर आएंगी।
Trending Videos
किसके साथ फिल्म कर रही हैं सुनीता?
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सुनीता आहूजा ने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ अपना पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट साइन किया है। फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। लेकिन सुनीता को इस फिल्म की शूटिंग लगभग 20 दिन तक करनी होगी। इसमें वह एक अहम रोल निभाने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों सुर्खियों में बना हुआ है गोविंदा और सुनीता का रिश्ता?
पिछले कुछ समय से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच का परिवारिक विवाद जगजाहिर है। गोविंदा से सुनीता को कई शिकायतें हैं। इन बातों पर वह मीडिया के सामने खुलकर बात कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले मिस मालिनी को दिए गए इंटरव्यू में सुनीता ने हिंट दिया कि गोविंदा ने उन्हें धोखा दिया है। वह कहती हैं, ‘हमारे बच्चे बड़े हो गए हैं। वो ये बातें सुनकर डिस्टर्ब हो जाते हैं। मैं गोविंदा को हमेशा कहती हूं कि यह तुम्हारी उमर नहीं है। लेकिन इसमें लड़कियों का भी दोष है। आज के दौर में जो भी लड़कियां एक्ट्रेस बनने के लिए आती हैं, उन्हें शुगर डैडी चाहिए होता है। कोई ऐसा आदमी जो सपोर्ट करे, उनका खर्चे उठाए। शक्ल अच्छी न होने के बावजूद उनको एक्ट्रेस बनना होता है। रिलेशनशिप होने के बाद वो ब्लैकमेल करती हैं।'
बाद में गोविंदा ने भी रिएक्शन देते हुए कहा था कि उनका परिवार बाहरी लोगों की साजिश का शिकार हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: जल्द बड़ा एलान कर सकते हैं गोविंदा, एक्टर के मैनेजर का खुलासा; कहा- 'सही स्क्रिप्ट का कर रहे इंतजार'
गोविंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा अपने करियर में क्या कर रहे हैं?
सुनीता जहां बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वहीं गोविंदा भी कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। खबर है कि वह सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कोई जानकारी मेकर्स ने नहीं शेयर की है। हां, सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के मंच पर जरूर कहा था कि वह गोविंदा के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं
सुनीता जहां बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वहीं गोविंदा भी कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे। खबर है कि वह सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बात को लेकर कोई जानकारी मेकर्स ने नहीं शेयर की है। हां, सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' के मंच पर जरूर कहा था कि वह गोविंदा के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं
