‘बच्चों को स्क्रीन नहीं, हमारा साथ चाहिए’, गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड मामले में सोनू सूद ने जताई चिंता
Sonu Sood: अभिनेता सोनू सूद ने गाजियाबाद में हुए ट्रिपल सुसाइड केस पर चिंता जताते हुए माता-पिता से एक खास अपील की है। जानिए उन्होंने इस पूरे हादसे पर क्या कुछ कहा…
विस्तार
अभिनेता सोनू सूद अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने बच्चों के ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल पर भी चिंता जताई है। सोनू ने इसको लेकर एक पोस्ट साझा किया है। बाद में उन्होंने एक वीडियो के जरिए भी इस मामले पर अपनी राय रखी है। उनका यह पोस्ट 12, 14 और 16 साल की तीन लड़कियों की अपने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की खबर के बाद आया है।
सोनू सूद ने जारी किया वीडियो
सोनू सूद ने घटना को लेकर एक्स पर अपना एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सोनू सूद ने माता-पिता से बच्चों के लिए भावनात्मक रूप से उपलब्ध रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘उन्हें स्क्रीन नहीं, हमारा साथ चाहिए। ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया की दुनिया में हम बच्चों को इतना आगे छोड़ आए हैं कि हमें उनकी चुप्पी सुनाई नहीं देती। जिन बच्चियों ने आत्महत्या की वो अकेली पड़ गई थीं। बचपन को मार्गदर्शन की जरूरत होती है, एल्गोरिदम की नहीं।’
Social media can wait. Childhood can’t. 🙏 pic.twitter.com/KByJ38D1oS
— sonu sood (@SonuSood) February 4, 2026
16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर होना चाहिए प्रतिबंध
इससे पहले इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोनू सूद ने एक्स पर एक पोस्ट भी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘आज गाजियाबाद में तीन युवतियों ने अपनी जान गंवाई। हिंसा से नहीं, गरीबी से नहीं, बल्कि ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल लत के अनदेखे दबाव से। मैंने पहले भी आवाज उठाई है और मैं फिर से कह रहा हूं। शिक्षा को छोड़कर 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध होना चाहिए। बचपन को मार्गदर्शन की जरूरत होती है, एल्गोरिदम की नहीं। देखभाल की जरूरत होती है, लगातार स्क्रीन की नहीं। यह दोषारोपण के बारे में नहीं है। यह समय रहते सुरक्षा के बारे में है। इसे एक और ऐसी खबर न बनने दें जिसे हम भूल जाएं। अब समय है कि एक्शन लेना चाहिए।’
Three young girls lost their lives in Ghaziabad today. 💔⁰Not to violence.⁰Not to poverty.⁰But to the unseen pressure of online gaming and digital addiction.
I’ve raised my voice before, and I’ll say it again.⁰Social media and online gaming must be restricted for children… — sonu sood (@SonuSood) February 4, 2026
यह खबर भी पढ़ेंः मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’ पर बढ़ा विवाद, ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध; दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर
ऑनलाइन कोरियन गेम की लत बनी वजह
गाजियाबाद में हुए इस मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि बहनें एक कोरियाई टास्क-बेस्ड ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं। बताया जाता है कि यह लत कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि इस गेम का असर उनकी दिनचर्या, व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा था।
