सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ar rahman commented on his communal statement in a podcast telling people close to him will understand

एआर रहमान ने सांप्रदायिक बयान से पल्ला झाड़ा, बोले- 'जो मेरे करीब हैं, उन्हें समझाने की जरूरत नहीं ..'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Feb 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

 Ar rahman reaction on controversy:  एआर रहमान ने कुछ  दिनों पहले फिल्मी दुनिया में सांप्रदायिकता होने बयान दिए थे। उनके इस स्टेटमेंट के सामने आने के बाद इंडस्ट्री दो भागों में बट गई। कुछ ने संगीतकार का सपोर्ट किया था वहीं कुछ ने उनका कड़ा विरोध किया था।अब इसी कंट्रोवर्सी पर रहमान खुल कर अपना पक्ष रखा है।

ar rahman commented on his communal statement in a podcast telling people close to him will understand
AR Rehman - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

 फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता पर दिए एक बयान ने धीरे -धीरे एक बड़े विवाद का रुप ले लिया था। ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने बीते कई साल से इंडस्ट्री में धर्म की वजह से आ रही दिक्कतों का जिक्र किया था। बाद में एक विडियो जारी कर अपने इस बयान के लिए सफाई पेश की थी जिसमें उन्होेने भारतीय होने पर गर्व जताया था। अब रहमान ने इस मामले पर लोगों से मिली प्रतिक्रिया पर भी बात की है। जाने लोगों के रिएक्शन पर क्या बोले एआर रहमान -
Trending Videos


ए आर रेहमान ने किया मुद्दे पर बात करने से इंकार 
संगीतकार ए आर रेहमान के धर्म को लेकर भेदभाव के बयान पर फिल्मीं दुनिया के कई सारे सितारों ने अपने रिएक्शन दिए थे। हाल ही में एक पोडकास्ट में रहमान ने अपने स्टेटमेंट और उसके बाद फिर दी गई सफाई के बारे में चर्चा कि। शो पर इस मुद्दे पर बात करने से कतराते हुए रहमान ने ज्यादा कुछ तो नहीं कहा। मगर फिर भी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा ''बेहतर है कि हम किसी और विषय पर बात करें ,क्योंकि जो लोग हमे जानते हैं उन्हें सफाई देने की जरुरत नहीं होती । इसके अलावा जो लोग आपको नहीं जानते उन्हें आप कितनी भी सफाई दें वो नहीं सुनेगें '। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ar rahman commented on his communal statement in a podcast telling people close to him will understand
ए आर रेहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रहमान ने दिया था सांप्रदायिता पर बयान
एआर रहमान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में कहा था, ‘आजकल फिल्म इंडस्ट्री में लोग रचनात्मक नहीं हैं, वो सही ढंग से फैसला नहीं ले सकते । मुझे कम काम मिलना एक सांप्रदायिक मुद्दा भी हो सकता है, लोग मेरे पीछे बातें करते हैं । मुझे कानाफूसी की तरह पता चला कि उन्होंने आपको बुक किया था, लेकिन संगीत कंपनी ने आगे बढ़कर अपने पांच संगीतकारों को काम पर रख लिया। मैंने कहा, 'वाह, बढ़िया है, अब मुझे आराम करने का समय मिल गया है, मैं अपने परिवार के साथ सुकून से समय बिता सकता हूं।’ इसके अलावा रहमान ने ‘छावा’ को विभाजनकारी फिल्म भी बताया था।

विदेशी स्तर पर मिली एक और सफलता 
बीते दिनों ऑस्कर विजेता कंपोजर एआर रहमान ने विवादों के बीच एक और कामयाबी हासिल की है । उन्होंने वैंकूवर के डोम में इमर्सिव फिल्म पेश करके अपने टेलेंट को फैंस के बीच खुद को एक बार फिर स्टाप साबित कर दिया। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय कलाकार हैं। बता दें कि एआर रहमान ने अपने निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'ले मस्क' को 'डोम फॉर्मेट' में प्रदर्शित किया है। उन्होंने इस फिल्म को डोम के 360 डिग्री व्यूइंग फॉर्मेट के लिए बनाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed