सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahead animal international release ranbir kapoor revealed connection of his grandfather raj kapoor from japan

जापान में जल्द रिलीज होगी 'एनिमल', रणबीर ने बताया क्यों राज कपूर को था जापानी लोगों से लगाव

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Feb 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranbir kapoor animal release in japan: पिछले दिनों अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' जापानी भाषा में रिलीज हुई थी। रणबीर कपूर की एनिमल भी जापान के सिनेमा घरों  में आ चुकी है। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर एक्टर ने जापान और अपने खास रिश्ते के बारे में बताया ।

Ahead animal international release ranbir kapoor revealed connection of his grandfather raj kapoor from japan
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम -@ranbir_kapoor 82
विज्ञापन

विस्तार

जापान के दर्शकों के बीच बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं फिल्म मेकर्स भी इसमें फायदा देखते हुए अपनी फिल्मों को वहां के पर्दे पर उतारने की कोशिश में हैं। कुछ समय पहले ही पुष्पा 'कुनरिन' रिलीज हुई है, और अब 'एनिमल' भी होने वाली है। इसी मौके पर रणबीर कपूर ने अपने दादा राज कपूर के जापानी लोगों के साथ लगाव पर बात की। जानें क्या था राज कपूर का जापान से रिश्ता-
Trending Videos


कपूर परिवार के साथ खास है जापान का रिश्ता
संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल' 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले इसका एक स्पेशल शो रखा गया। इसी मौके पर रणबीर कपूर ने दर्शकों को शुक्रिया कहा और जापान से अपना खास रिश्ता बताया। रणबीर ने बताया,  'जापान से मेरा बहुत खास रिश्ता है,मेरे दादा और फिल्म अभिनेता राज कपूर का जापान और जापानी संस्कृति से गहरा जुड़ाव रहा है।' आगे एक्टर ने मशहूर गाने  'मेरा जूता है जापानी '  के बारे में बात करते हुए बताया की कैसा राज कपूर का जापानी सभ्यता से काफी जुड़ाव रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Ahead animal international release ranbir kapoor revealed connection of his grandfather raj kapoor from japan
रणबीर कपूर,राज कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)
राहा के साथ जापान घूमेंगे रणबीर
अपने जापान विजिट के बारे में बात करते हुए रणबीर ने दोबारा जापान घूमने की इच्छा जाहिर कि। आगे एक्टर बोले  "मेरी अब एक तीन साल की बेटी है, और मैं उसे जापान दिखाने के लिए बेताब हूं,'। उन्होंने फिल्मी दुनिया से परे जापान के साथ अपने अटूट जुड़ाव के बारे में बताया। साथ ही बोले कि वो अगली बार अपने परिवार के साथ वहां आयेगें। 

 कब शुरु होगी  ‘एनिमल पार्क’की शूटिंग 
 रणबीर कपूर ने पिछले दिनो अपनी फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के बारे में भी चर्चा की थी। हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल के पार्ट 2 ‘एनिमल पार्क’के बारे में बताते हुए कहा‘मौजूदा फिल्म खत्म होते ही ‘एनिमल पार्क’ की शूटिंग शुरू हो सकती है। इसमें और भी जानवर होंगे क्योंकि अजीज भी एक जानवर है। इसे ध्यान में रखते हुए ये कहानी अब दो भाइयों के बीच होगी, जो हूबहू एक जैसे दिखते हैं। इसलिए मुझे लगा कि एनिमल पार्क सही टाइटल रहेगा। मैं 2027 के मिड में शूटिंग शुरू करूंगा।’ संदीप रेड्डी वांगा अभी फिलहाल प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed