सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Siddhant Chaturvedi Teases Mrunal Thakur Over Married Rumours With Dhanush Says you are someone else Bride

‘आप किसी और की दुल्हन हैं’, धनुष से शादी की खबरों के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी ने मृणाल ठाकुर को चिढ़ाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 05 Feb 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Siddhant Chaturvedi Teases Mrunal: मृणाल ठाकुर और धनुष के अफेयर व शादी की खबरें इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। इस बीच अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी मृणाल को धनुष को लेकर छेड़ा है। जानिए सिद्धांत ने क्या कहा…

Siddhant Chaturvedi Teases Mrunal Thakur Over Married Rumours With Dhanush Says you are someone else Bride
मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदी और धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों की शादी तक की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच मृणाल ठाकुर अपनी आगामी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान ही फिल्म में मृणाल के को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने मृणाल को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जो अब वायरल है। 

Trending Videos

सिद्धांत ने मृणाल को लेकर किया मजाक
‘दो दीवाने सहर में’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मृणाल और सिद्धांत एक-दूसरे से मजाक करते नजर आए। इसी दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने मृणाल को लेकर एक मजाक किया। दरअसल, सिद्धांत से उनके वैलेंटाइन डे को लेकर सवाल किया गया। इसी पर जवाब देते हुए सिद्धांत ने कहा कि फिलहाल वो सिंगल हैं। तभी फिल्म के पोस्टर की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल ये ही दुल्हन है। तभी वहां खड़ी मृणाल को संबोधित करते हुए सिद्धांत ने कहा, ‘आप तो किसी और की दुल्हन हैं।’ इस पर वहां मौजूद सभी हंसने लगे। मृणाल ने भी सिद्धांत के इस मजाक पर सिर्फ मुस्कुरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bollywood ADDA (@bollywood_adda_official)


चेन्नई के सवाल पर भी सिद्धांत ने मृणाल से लिए मजे
ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक पल और ऐसा आया, जब सिद्धांत ने मृणाल के धनुष से कनेक्शन पर कमेंट किया। दरअसल, इवेंट में मौजूद किसी ने चेन्नई को लेकर सवाल किया। इस पर सिद्धांत ने मृणाल की ओर इशारा करते हुए पूछा, ‘चेन्नई वाला सवाल इनसे था या मुझसे?’ मृणाल और वहां मौजूद बाकी लोग जल्द ही सिद्धांत के इस मजाक को समझ गए और हंसने लगे। वहीं मृणाल सिद्धांत के इस मजाक पर ब्लश करती नजर आईं। धनुष के साथ रिलेशनशिप और शादी की चर्चाओं के बीच सिद्धांत का मृणाल को लेकर इस तरह का मजाक करना और अभिनेत्री का सिर्फ ब्लश करके और मुस्कुराकर इनको टालना, एक बार फिर दोनों के रिलेशन को लेकर हिंट देता है।


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


पिछले काफी वक्त से धनुष के साथ जुड़ रहा मृणाल का नाम 
पिछले काफी वक्त से मृणाल ठाकुर का नाम धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। यहां तक कि पिछले दिनों दोनों के जल्द ही शादी करने की चर्चाएं भी सामने आईं। हालांकि, मृणाल ठाकुर ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह ही बताया। पिछले एक इंटरव्यू में भी इस बात का मजाक उड़ाते हुए अभिनेत्री ने कहा कि शादी की डेट तक आई और मुझे इनवाइट भी नहीं किया गया। कम से कम मुझे भी इनवाइट कर देते। लेकिन इस बीच अब सिद्धांत का इवेंट में इस तरह मृणाल को धनुष को लेकर छेड़ना, कुछ और ही बयां करता है।

यह खबर भी पढ़ेंः Mirzapur The Movie Release Date: जानें कब सिनेमाघरों में भौकाल मचाएगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, सामने आई रिलीज डेट

20 फरवरी को रिलीज होगी ‘दो दीवाने सहर में’
रवि उदयवार द्वारा निर्देशित ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म एक तयशुदा शादी से पनपे रिश्ते की पड़ताल करती है, जिसमें दो अजनबी लोगों के बीच की अटपटी शुरुआत, दोस्ती, भावनात्मक घनिष्ठता और जटिल विकल्पों के बीच के सफर को दिखाया गया है। फिल्म में मृणाल और सिद्धांत के अलावा इला अरुण, आयशा रजा, जॉय सेनगुप्ता और अचिंत कौर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed