सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Telugu Film And Tv Actress Vahini Passes Away Lacked Money For Breast Cancer Disease

तेलुगु एक्ट्रेस वाहिनी का निधन, पैसों की कमी से नहीं हो सका कैंसर का इलाज; बचपन की दोस्त ने साझा की जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 05 Feb 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Telugu Tv Actress Vahini Passes Away: तेलुगु टीवी एक्ट्रेस वाहिनी काफी समय से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। अब उनके निधन की दुखद खबर सामने आई है। करीबी दोस्त ने वाहिनी के निधन की सूचना साझा की है। 

Telugu Film And Tv Actress Vahini Passes Away Lacked Money For Breast Cancer Disease
अदाकारा वाहिनी - फोटो : इंस्टाग्राम@jayavahneie
विज्ञापन

विस्तार

तेलुगु फिल्मों और टीवी सीरियल का जाना-माना नाम रहीं एक्ट्रेस वाहिनी ने 48 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझते हुए एक्ट्रेस का निधन हो गया। 

Trending Videos


वाहिनी की दोस्त ने साझा की निधन की जानकारी
एक्ट्रेस वाहिनी की बचपन की दोस्त कराटे कल्याणी ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया। जिसमें वह लिखती हैं, ‘मैंने तुम्हें बचाने की बहुत कोशिश की वाहिनी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। हम तुम्हें याद करेंगे। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट में आगे वह बताती हैं कि वाहिनी का निधन उनके होमटाउन में हुआ।  

ये खबर भी पढ़ें: अभिनेत्री ईशा रेब्बा का आरोप; इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कमेंट्स के जरिए किया गया परेशान; दर्ज की शिकायत

इलाज के लिए पैसों की कमी के कारण हुआ निधन?
वाहिनी ब्रेस्ट कैंसर से लंबे वक्त से जूझ रही थीं। उनकी बीमारी लगातार बढ़ रही थी। इलाज के लिए लगातार पैसों की जरूरत पड़ रही थी। लेकिन वाहिनी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आखिर में पैसों की कमी के कारण उनका इलाज ठीक से नहीं हो सका। बुधवार को वाहिनी ने ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ते हुए जिंदगी से हार मान ली।

तेलुगु सिनेमा में शोक की लहर
अभिनेत्री वाहिनी के निधन से तेलुगु सिनेमा, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके करीबी और कुलीग्स वाहिनी के निधन से दुखी हैं। कई लोग सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed