अरिजीत सिंह: सिंगर के अब तक के सबसे बड़े इंडिया टूर का एलान, इन शहरों में करेंगे परफॉर्म; जानें सारी डिटेल्स
Arijit Singh India Tour 2027: जनवरी में रिटायरमेंट लेने के बाद अब अरिजीत सिंह ने अपना अब तक का सबसे बड़ा इंडिया टूर का एलान किया है। जानिए कब होगी टूर की शुरुआत और किन शहरों में अरिजीत सिंह बिखेरेंगे अपना जादू।
विस्तार
कब से कब तक चलेगा टूर?
मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने सोमवार को अपने फैंस के लिए बड़ा ऐलान किया है। सिंगर ने 2027 में 9 शहरों में स्टेडियम लेवल के इंडिया टूर की घोषणा की है। यह टूर जनवरी 2027 से शुरू होकर मई 2027 तक चलेगा।
अरिजीत सिंह अपने म्यूजिक के 20 साल पूरे होने के मौके पर यह खास टूर करने जा रहे हैं। इस टूर में उनके कई सुपरहिट गाने सुनने को मिलेंगे, जिनमें 'अगर तुम साथ हो', 'तुम ही हो', 'विदा करो' और कई दूसरे गाने शामिल हैं।
अपने 20 साल के म्यूजिक के सफर को याद करते हुए अरिजीत सिंह ने कहा, '20 साल का म्यूजिक का सफर मेरे लिए बेहद आभार से भरा रहा है। इसका सबसे खूबसूरत हिस्सा हमेशा लोग रहे हैं, यानी वे श्रोता जिन्होंने इन गानों को अपनी अलग जिंदगी दी है। मैं पूरे भारत में घूमने और स्टेज पर लोगों के साथ इस प्यार को महसूस करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। इतने सारे गाने हैं, इतनी सारी यादें हैं और इतने सारे लोगों से मिलना है। मैं इंतजार नहीं कर सकता।'
यह टूर टीम इनोवेशन द्वारा प्रोड्यूस और प्रमोट किया जाएगा। टूर की टिकटिंग सिर्फ thumpN के जरिए होगी। अरिजीत सिंह इस टूर के दौरान अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, नई दिल्ली, पुणे, इंदौर और हैदराबाद में परफॉर्म करेंगे।
इस टूर को खास बनाने के लिए एक खास मल्टी-टियर स्टेज तैयार किया जाएगा। इसमें एक लंबा रनवे भी होगा, जो अरिजीत को स्टेडियम में बैठे दर्शकों के और करीब ले जाएगा। इससे स्टेडियम के हर हिस्से में बैठे फैंस को उन्हें करीब से देखने का मौका मिलेगा।
कॉन्सर्ट में 360 डिग्री स्पेशियल ऑडियो, काइनेटिक एलईडी लाइट्स, बड़े पैनोरमिक स्क्रीन, लेजर लाइट्स और स्टेडियम स्तर के पायरोटेक्निक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। लाइव प्रोडक्शन को इस तरह तैयार किया जाएगा कि फैंस को एक शानदार और यादगार कॉन्सर्ट का अनुभव मिल सके।
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई, वायरल हुआ वीडियो