फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma questioned on celebrities reacted AI-morphed video of actor Janhvi Kapoor

एआई वीडियो मामला: जूनियर एनटीआर और जान्हवी के वीडियो पर क्या बोले राम गोपाल वर्मा? सेलेब्स से किया यह सवाल

Mon, 05 Oct 2026 05:58 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

Ram Gopal Varma On Morphed Video: फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने जान्हवी कपूर के एआई वीडियो के मामले में अपनी राय रखी है। उन्होंने सेलेब्स को भी रिएक्शन देने की जगह अपनी सोच को दूसरी तरफ ले जाने की सलाह दी। जानें क्या बोले रामू? 

विज्ञापन
Ram Gopal Varma questioned on celebrities reacted AI-morphed video of actor Janhvi Kapoor
राम गोपाल वर्मा, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों अभिनेत्री जान्हवी कपूर के एआई वीडियो पर सेलेब्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। इस मुद्दे पर फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने भी काफी कुछ कहा। इतना ही नहीं उन्होंने सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रिया पर भी सोशल मीडिया के जरिए सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


आरजीवी ने पोस्ट में क्या लिखा? 
जान्हवी कपूर के एआई वीडियो मामले पर राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी बात रखी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सभी मशहूर हस्तियों ने केवल यही किया है कि उन्होंने इस आपत्तिजनक लिंक को अप्रत्यक्ष रूप से प्रमोट किया और करोड़ों लोगों तक पहुंचाया। समझदारी की बात तो यह होती कि वे अपराधी को पकड़ने पर ध्यान केंद्रित करते और उसे सार्वजनिक करते।’

विज्ञापन

Ram Gopal Varma questioned on celebrities reacted AI-morphed video of actor Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor

जान्हवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी 
बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी अपने और जूनियर एनटीआर के गाने 'चुट्टामल्ले' पर बने एआई-मॉर्फ्ड वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी ने लिखा, 'तकनीक का गलत इस्तेमाल करके महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना और उनकी सहमति के बिना काल्पनिक या छेड़छाड़ किए गए कंटेंट को प्रसारित करना बेहद पीड़ादायक है। यह यौन उत्पीड़न के करीब है। मेरे फिल्म उद्योग में लगभग हर महिला ने किसी न किसी रूप में इसका सामना किया है। यही नहीं, दुनिया भर में महिलाओं को तेजी से इस तरह के दुर्व्यवहार का शिकार बनाया जा रहा है।’

विज्ञापन

Ram Gopal Varma questioned on celebrities reacted AI-morphed video of actor Janhvi Kapoor
जूनियर एनटीआर और चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

इन सेलेब्स ने किया जान्हवी को सपोर्ट 
इस एआई वीडियो के सामने आने के बाद से कई सेलेब्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, विजय देवरकोंडा ने इस वीडियो को बनाने वालों पर कनूनी कार्यवाही की मांग की है। वहीं अब राम गोपाल वर्मा ने बिना नाम लिए एक तरह से इन सभी सेलेब्स पर निशाना साधा है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed