फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranveer singh shared about his sister who predicted his bollywood success years back

रणवीर सिंह: बॉलीवुड में एंट्री से पहले कौन थीं अभिनेता की सबसे पहली फैन? शो पर साझा किया खास किस्सा

Mon, 05 Oct 2026 05:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Oct 2026 05:08 PM IST
सार

Ranveer Singh On Sister: रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक टॉक शो पर अपने 23वें जन्मदिन पर अपनी बहन के खास तोहफे का जिक्र किया। रणवीर ने बताया था कि इसे वह अपने जीवन में प्रेरणा के रूप में देखते हैं।

विज्ञापन
ranveer singh shared about his sister who predicted his bollywood success years back
रणवीर सिंह, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर’ और 'धुरंधर द रिवेंज' की रिलीज के बाद से अभिनेता रणवीर सिंह का फैन बेस काफी बढ़ चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टर के बॉलीवुड डेब्यू के पहले से ही कोई उनका बहुत बड़ा फैन था। हाल ही में एक चैट शो पर रणवीर ने इस बारे में खुलासा किया था।

विज्ञापन


बहन ने जन्मदिन पर दिया तोहफा 
हाल ही में रणवीर सिंह, सिमी गरेवाल के शो ‘रोंदेवू विद सिमी गरेवाल’ में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन से जुड़े खास किस्से का जिक्र किया। रणवीर ने कहा, ‘मेरी बहन हमेशा से चाहती थीं कि मेरा सपना सच हो और मैं अभिनेता बनूं। मेरे 23वें जन्मदिन पर उन्होंने केक पर मोमबत्तियों की जगह मेरी छोटी-छोटी तस्वीरें बनाई और उन्हें यशराज फिल्म्स के पोस्टर्स पर मॉर्फ कर दिया था। उन्होंने शाहरुख सर का चेहरा हटाकर मेरी तस्वीर 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और जॉन का चेहरा हटाकर मेरा चेहरा 'धूम' के पोस्टर पर लगा दिया था। बाद में मैंने केक से वो तस्वीरें उतारकर अपने कमरे में लगा ली थीं और आज देखिए, मेरा सपना सच हो गया।'

विज्ञापन

ranveer singh shared about his sister who predicted his bollywood success years back
फिल्म- 'बैंड बाजा बारात' - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज बैनर तले किया डेब्यू 
बता दें रणवीर ने 2010 में यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी थीं। इस फिल्म के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ ने उन्हें स्टार बना दिया। वहीं 'धुरंधर' से वह बॉलीवुड के मेगास्टार बन गए। आने वाले समय में उनकी फिल्म 'प्रलय' का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन

ranveer singh shared about his sister who predicted his bollywood success years back
धुरंधर - फोटो : एक्स

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का कलेक्शन 

  • ‘धुरंधर’19 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म ने 1,350 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
  • वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर  1,605.43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
  • ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो इस फिल्म ने 2500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed