रजनीकांत: जिसे खोजने में लगे सब.. कार साफ करते हुए मिला, ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में हुई एक्शन की बौछार; यहां देखें
Jailer 2 Trailer Release: सुपरस्टार रजनीकांत की मच-अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर और कब रिलीज होगी फिल्म।
विस्तार
ट्रेलर की शुरुआत में सारे गुंडे जेलर को ढ़ूढ़ते नजर आते हैं और उन्हें लगता है कि वो कहीं छुपकर बैठा है, लेकिन जेलर आराम से अपनी कार धो रहा होता है। जब उन्हें वो मिल जाता है, तो वो सारे मिलकर जेलर को मारने का प्लान बनाते हैं। लेकिन जेलर उन्हें ही चुन-चुनकर मार देता है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर स्टाइलिश और एक्शन-पैक अवतार में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में हुई नए किरदारों की एंट्री
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर फिल्म 'जेलर 2' में रिटायर्ड जेलर के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ कई नए कलाकारों की एंट्री हुई है। इनमें एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, अन्ना राजन और जतिन सरना जैसे नाम शामिल हैं।
'जेलर 2' में पिछली फिल्म के कुछ कलाकार भी अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं। राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और रित्विक एक बार फिर फिल्म का हिस्सा होंगे।
कैमियो में दिखेंगे बड़े सितारे
फिल्म 'जेलर 2' में कुछ बड़े सितारों के कैमियो करने की भी खबरें सामने आ रही हैं। ट्रेलर में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, जैकी श्रॉफ की झलक देखने को मिलती है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में विजय सेतुपति और ऋतिक रोशन नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के नाम की भी चर्चा हो रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी एक बार फिर नेल्सन के पास है। ऐसे में 'जेलर 2' के साथ पहली फिल्म की टीम का बड़ा हिस्सा फिर से साथ आया है। हालांकि, इस बार कहानी में कई नए चेहरे और नए किरदार भी देखने को मिलेंगे।
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी तय कर दी है। 'जेलर 2' 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ पुराने कलाकारों के अलावा कई नए सितारे भी फिल्म का हिस्सा होंगे।
देखें ट्रेलर-