उड़ता तीर: ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’; भारत-पाकिस्तान की बॉर्डर पर क्यों उलझे दिखे आयुष्मान? क्या है माजरा
Udta teer: आयुष्मान खुराना का करियर इन दिनों थोड़ा फीका चल रहा हैं। उनकी पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाया तो पर अभी भी अभिनेता को एक अदद हिट की तलाश है। इसी बीच आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। जानिए क्या है मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेकर्स ने पोस्टर में क्या दिखाया?
फिल्म ‘उड़ता तीर’ का पोस्टर जारी हो चुका है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। पोस्टर में आयुष्मान खुराना दो मील के पत्थरों से लटकते नजर आ रहे हैं। एक पर भारत और दूसरे पर पाकिस्तान लिखा है। वहीं उनके हाथ में एक फाइल है जिसमें टॉप सीक्रेट लिखा हुआ है। इसके साथ ही इस पोस्टर पर लिखा है ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’
कौन हैं निर्माता - निर्देशक?
फिल्म ‘उड़ता तीर’ को करण जौहर की धर्मा प्रोड्क्शंस और गुनीत मोंगा की सिख्या प्रोडक्शंस मिलकर बना रहे हैं। इससे पहले दोनों प्रोडक्शंस साथ में ‘किल’, ‘ग्यारह-ग्यारह’, ‘द लंच बॉक्स’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और अचिन जैन इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन आकाश ए कौशक ने किया है। इस फिल्म से वह बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। पहले यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली थी। मगर फिर इसे अक्टूबर में रिलीज करने की घोषणा की गई। बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की फिल्म के कुछ दिन पहले ही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है। इसे एक तरह क्लैश माना जा सकता है।