चिरंजीवी से मोहन बाबू तक; बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास और काव्या के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे साउथ सेलेब्स
Bellamkonda Sai Sreenivas-Kavya Reception: अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने गर्लफ्रेंड काव्या रेड्डी के साथ शादी रचाई है। कपल ने बीते 29 अप्रैल को पारंपरिक तरीके से विवाह किया। आज 01 मई को इन्होंने रिसेप्शन पार्टी रखी, जहां साउथ के कई सेलेब्स पहुंचे।
विस्तार
साउथ के चर्चित एक्टर बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 29 अप्रैल 2026 को गर्लफ्रेंड काव्या रेड्डी के साथ शादी की। कपल ने तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में शादी की। इनका विवाह पारंपरिक तरीके से एक निजी समारोह में संपन्न हुआ। आज शुक्रवार को इन्होंने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जहां कई सेलेब्स भी नजर आए।
चिरंजीवी और मोहन बाबू पहुंचे
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी साई श्रीनिवास के भव्य रिसेप्शन में पहुंचे। उनके अलावा मोहन बाबू भी नजर आए। दोनों ने नवविवाहित जोड़े से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। श्रीनिवास और काव्या ने चिरंजीवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। रिसेप्शन में श्रीनिवास ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वहीं, काव्या ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना है।
काजल अग्रवाल भी पहुंचीं
साई श्रीनिवास और काव्या की रिसेप्शन पार्टी में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी पहुंचीं। उन्होंने अपने लुक से लाइमलाइट लूट ली। वे गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। इसे उन्होंने डिजाइनर ब्लाउज के साथ कैरी किया। काजल ने काव्या और श्रीनिवास को गले लगाकर शादी की मुबारकबाद दी।
नागार्जुन और नागा चैतन्य पहुंचे
श्रीनिवास और काव्या के रिसेप्शन में जो चर्चित साउथ सेलेब्स पहुंचे, उनमें नागार्जुन भी शामिल हैं। वे अपने बेटे एक्टर नागा चैतन्य के साथ रिसेप्शन पार्टी में नजर आए।
श्रीनिवास ने शेयर कीं शादी की फोटोज
श्रीनिवास और काव्या रेड्डी ने मार्च 2026 में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था। अब कपल ने शादी रचा ली है। श्रीनिवास ने शादी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मैंने जो कुछ भी बनाया है, उन सबके बीच मुझे कुछ कहीं ज्यादा बेहतरीन मिला। दुनियावालों, मिलिए मेरी पत्नी से'।
View this post on Instagram
A post shared by Sreenivas bellamkonda (@sreenivasbellamkonda)
