फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection

दशहरा पर कितना शुभ है बॉक्स ऑफिस?: ‘जेलर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, 'भूल भुलैया' से 'जिगरा' तक, जानें कितनी हुई कमाई

Tue, 20 Oct 2026 06:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 Oct 2026 06:19 AM IST
सार

Dussehra Released Films Box Office: आज 20 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। जानते हैं उन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जो इस अवसर पर रिलीज हुईं। 

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
दशहरा पर रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली-दिवाली और दशहरा जैसे त्योहारों पर निर्माता अक्सर अपनी फिल्में लेकर आते हैं। उम्मीद होती है कि फेस्टिव सीजन में लोग परिवार के साथ सिनेमाघरों का रुख करेंगे। इस साल भी दशहरा के त्योहार से पहले कई फिल्में थिएटर्स में सज गईं। आज मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाए जाने वाले इस त्योहार पर जानिए उन फिल्मों का कलेक्शन, जो इस मौके पर रिलीज हुईं।

विज्ञापन
Trending Videos

Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
फिल्म 'भूल भुलैया' - फोटो : सोशल मीडिया

'भूल भुलैया'
यह फिल्म साल 2007 में दशहरे के आसपास रिलीज हुई थी। यह एक लोकप्रिय हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 12 अक्तूबर 2007 को आई फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा, अमीशा पटेल और परेश रावल अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह जबर्दस्त हिट रही थी। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ने इंडिया में 49.11 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
बैंग बैंग - फोटो : सोशल मीडिया

'बैंग बैंग'
साल 2014 के दशहरा के दौरान ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्म 'बैंग बैंग' रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिट रही। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनन्द ने किया। यह फिल्म कोहिनूर हीरा की चोरी को लेकर है, जिसे आतंकवादी हथियाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 140 से 160 करोड़ रुपये था। वहीं, सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के हिसाब से इसने करीब 181.03 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
बेईमान लव - फोटो : सोशल मीडिया

'बेईमान लव'
यह फिल्म साल 2016 में दशहरा के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें सनी लियोनी लीड रोल में नजर आईं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर 'बेईमान लव' फ्लॉप रही। फिल्म का निर्देशन राजीव चौधरी ने किया था। सनी लियोनी के साथ इसमें राजनीश दुग्गल भी अहम भूमिका में थे। 

Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
फिल्म 'बधाई हो' - फोटो : इंस्टाग्राम @badhaaihofilm

'बधाई हो' 
यह फिल्म 18 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, इसका टोटल नेट कलेक्शन 137.31 करोड़ रुपये रहा। फिल्म को करीब 23 से 29 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव, सान्या मल्होत्रा और शीबा चड्ढा जैसे सितारे नजर आए थे।

Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
नमस्ते इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

'नमस्ते इंग्लैंड'
यह फिल्म 18 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुई थी। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत यह फिल्म वर्ष 2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म 'नमस्ते लंदन' की सीक्वल के रूप में रिलीज हुई थी। मगर, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने सिर्फ नौ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

'जिगरा'
आलिया भट्ट और वेदांग रैना अभिनीत यह फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में लगी थी। फिल्म भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते की कहानी पर आधारित है। इसका निर्देशन वासन बाला ने किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट करीब 80 से 90 करोड़ रुपये था। इसका टोटल कलेक्शन सिर्फ 31.98 करोड़ रुपये रहा।

Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'
अभिनेता राजकुमार राव की यह फिल्म 11 अक्तूबर 2024 को रिलीज हुई थी। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर औसत ही रही। राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' साल 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को शुद्ध मसाला एंटरटेनर के रूप में रिलीज किया गया। इसमें तृप्ति डिमरी और मल्लिका शेरावत भी नजर आए। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म का नेट कलेक्शन 42.09 करोड़ रुपये रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था।

Bhool Bhulaiyaa to Badhaai Ho Namaste England Movies Released During Dussehra Festival Box office collection
रणबाली-जेलर 2-प्रहार-नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया

दशहरा पर साल 2026 में रिलीज फिल्मों का कलेक्शन
इस साल भी दशहरा से पहले कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा रजनीकांत अभिनीत 'जेलर 2' की है। 15 अक्तूबर को रिलीज हुई यह फिल्म कलेक्शन के मामले में धमाका कर रही है। रजनीकांत की फिल्म ने विदेशों में पहले दिन की कमाई के मामले में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, साल 2026 में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में ‘जेलर 2’ ने ओवरसीज ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले दिन करीब 57 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में पहले दिन 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

इसके अलावा विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' भी रिलीज हुई है। हालांकि, कमाई के मामले में यह दम नहीं दिखा पाई। बॉलीवुड में राजकुमार राव की 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' हैं। ये दोनों फिल्में औसत हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed