रवलीन वर्गीज: कौन हैं ग्लोबल रैंप पर वॉक करने वाली दक्षिण भारत की सुंदरी? जानें कैसे अचानक चर्चा में आईं
Ravleen Varghese Profile: मलयाली मॉडल रवलीन वर्गीज अपने रैप वॉक के बाद से सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। मगर अब भी कम ही लोग दक्षिण भारत से ताल्लुक रखने वाली इस सुंदरी के बारे में जानते हैं।
विस्तार
मलयाली मॉडल रवलीन वर्गीज ने हाल ही में हुए एक ग्लोबल फैशन शो में हॉलीवुड की तमाम हस्तियों के बीच रैंप वॉक की।। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सुंदरता का विदेश में प्रतिनिधित्व किया। इस फैशन शो में जीजी हदीद से लेकर कई सितारे शामिल हुए। जानें रवलीन के बारे में…
कौन हैं रवलीन वर्गीज?
- रवलीन केरलम के पथानामथिट्टा की रहने वाली हैं।
- वह 25 साल की मलयाली मॉडल हैं।
- रवलीन पहली ऐसी भारतीय मॉडल हैं, जो 'विक्टोरियाज सीक्रेट' फैशन शो का हिस्सा बनीं।
- बचपन से वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं।
- 18 साल की उम्र में उन्हें पहली बार मॉडलिंग का मौका मिला।
कैसा रहा मॉडलिंग करियर?
रवलीन वर्गीज काफी वक्त से फैशन की दुनिया में काम कर रही हैं। इस शो से एक साल पहले वह न्यूयॉक फैशन वीक में भी रैंप वॉक कर चुकी हैं। इस शो में उन्होंने दो आउटफिट्स में वॉक किया। इसमें से एक में वह गुलाबी रंग का शीयर लेस लॉन्जरी सेट पहना, जिसके ऊपर एक रोब था। वहीं दूसरी में सफेद कढ़ाई वाली ब्लैक लेस लॉन्जरी वाला था। इतना ही नहीं अपने करियर में रवलीन ने कई बड़े विदेशी ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है।
क्या है रवलीन का पंसदीदा काम?
2025 में 'द नॉट्स' के दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा कामों के बारे में बात की। रवलीन ने कहा कहा, ‘सोना। मतलब, पूरी नींद, कम से कम सात घंटे से आठ घंटे। मैं अपनी पसंदीदा मलयालम गाने सुनती हूं और अपने स्किनकेयर रूटीन के बीच डांस करती हूं। मैं ऐसे कपड़े पहनती हूं जो मुझे आत्मविश्वास दें।’