फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan Udta Teer Banned In Nepal Ahead Of October 23 Release

उड़ता तीर: नेपाल में रिलीज से पहले आयुष्मान-सारा की फिल्म पर लगा बैन, क्या है वजह? जानिए पूरा मामला

Tue, 20 Oct 2026 01:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 20 Oct 2026 01:20 PM IST
सार

Udta Teer: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म को नेपाल में सार्वजनिक रूप से दिखाने की अनुमति नहीं मिली है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan Udta Teer Banned In Nepal Ahead Of October 23 Release
उड़ता तीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद नेपाल में फिल्म की रिलीज पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिल्म 23 अक्टूबर को भारत में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन


नेपाल में क्यों नहीं मिली फिल्म को मंजूरी?
नेपाल के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से फिल्म वितरक नेशनल सिने ग्रुप नेपाल को एक आधिकारिक लेटर जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि फिल्म को राष्ट्रीय सिनेमा (निर्माण, प्रदर्शन और वितरण) अधिनियम, 2026 की धारा 8(3) के तहत सार्वजनिक रूप से दिखाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन


पत्र के मुताबिक, केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड ने समीक्षा के लिए जमा कराए गए कंटेंट के आधार पर फिल्म की जांच की थी। बोर्ड ने पाया कि फिल्म का कंटेंट कानून के तहत प्रतिबंधित कैटेगरी में आती है। इसी वजह से फिल्म को सार्वजनिक प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan Udta Teer Banned In Nepal Ahead Of October 23 Release
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
भारत-पाकिस्तान के तनाव से जुड़ी है फिल्म की कहानी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'उड़ता तीर' की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड़ी है। माना जा रहा है कि फिल्म का यही विषय सेंसर बोर्ड के फैसले की वजह हो सकता है। हालांकि, मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में उन खास सीन्स या कंटेंट का जिक्र नहीं किया गया है, जिनके कारण फिल्म पर रोक लगाई गई है।

नेपाल के सिनेमा कानून में ऐसे प्रावधान हैं, जिनके तहत किसी फिल्म के कंटेंट को देश के राष्ट्रीय हितों या समुदायों के लिए नुकसानदायक मानने पर उसके प्रदर्शन पर रोक लगाई जा सकती है। इसी के चलते 'उड़ता तीर' को नेपाल में सार्वजनिक स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं मिली है।

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan Udta Teer Banned In Nepal Ahead Of October 23 Release
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी 'उड़ता तीर'?
  • 'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
  • फिल्म का निर्देशन आकाश कौशिक ने किया है।
  • यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर बताई जा रही है।
  • फिल्म शुक्रवार, 23 अक्टूबर को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

ये भी पढ़ें- दलेर मेहंदी: शो के लिए मिले थे इतने लाख रुपये, फिर भी नहीं गाया ठीक से गाना? मंत्री ने बताई नाराजगी की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed