दलेर मेहंदी: शो के लिए मिले थे इतने लाख रुपये, फिर भी नहीं गाया ठीक से गाना? मंत्री ने बताई नाराजगी की वजह
Daler Mehndi: सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में एक स्टेज शो को लेकर चर्चा में हैं। शो के दौरान ठीक से गाना न गाने पर नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल ने नाराजगी जाहिर की थी। अब सुबोध ने इसके पीछे की वजह का खुलासा किया है।
विस्तार
दलेर मेहंदी को मिले थे इतने लाख रुपये
एएनआई से बातचीत के दौरान सुबोध उनियाल ने कहा कि दलेर मेहंदी एक बड़े कलाकार हैं, लेकिन उन्हें अपनी कला के साथ न्याय करना चाहिए। मंत्री के मुताबिक, स्टेज पर सिंगर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और गाने भी नहीं गा रहे थे, बल्कि सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे।
सुबोध उनियाल ने कहा, 'वह एक बड़े कलाकार हैं। अगर कोई बड़ा कलाकार अपनी कला के साथ न्याय नहीं करता है, तो यह सही नहीं है। वह मंच पर असहज लग रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा, वह सिर्फ अपने गानों पर लिप-सिंक कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि वह एक बड़े कलाकार हैं और उन्हें अपनी कला के साथ न्याय करना चाहिए। उन्हें यहां आकर परफॉर्म करने के लिए 35 लाख रुपये देने की पेशकश की गई थी, लेकिन वह गा भी नहीं रहे थे। इसलिए मैंने अपनी नाराजगी जाहिर की।'
#WATCH | Uttarakhand: On a viral video of him losing his cool at singer Daler Mehndi at an event, State Minister Subodh Uniyal says, "He is a big artist. If a big artist doesn't do justice to their art...He seemed disoriented on stage and didn't seem to be able to even keep standing. Besides this, he was only lip-syncing to his songs. I told him that he is a big artist and he should do justice to his art; he had been offered Rs 35 lakh to come and perform, but he was not even singing. So, I expressed my resentment..."
— ANI (@ANI) October 19, 2026
कार्यक्रम के दौरान सुबोध उनियाल दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के बीच मंच पर पहुंचे और उन्हें टोकने लगे। मंत्री ने सिंगर के ठीक से परफॉर्म न करने पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आपसे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा है, तो आप गाना कैसे गाएंगे?'
ये भी पढ़ें- दलेर मेहंदी: 'मैं गाना छोड़ दूंगा', भाई के बचाव में उतरे मीका सिंह, आरोप लगाने वालों को लताड़ा, कही ये बात
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंच पर दलेर मेहंदी को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लोग उन्हें सुनने के लिए कार्यक्रम में आए हैं। ऐसे में सिंगर से उम्मीद की जाती है कि वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरें। उन्होंने कार्यक्रम में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया। मंत्री ने यह भी कहा कि यह आयोजन नवरात्रि के धार्मिक समय के दौरान हो रहा है।
देखें वायरल वीडियो-