सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood actor Aditya Pancholi did not get relief from Bombay High Court issues notice to him

आदित्य पंचोली को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं, 2019 के दुष्कर्म मामले में अदालत का किया रुख; जारी हुआ नोटिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Aditya Pancholi: आदित्य पंचोली के खिलाफ 2019 में दुष्कर्म मामले को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। हालांकि उन्हें राहत नहीं मिली है।

Bollywood actor Aditya Pancholi did not get relief from Bombay High Court issues notice to him
आदित्य पंचोली, बॉम्बे हाई कोर्ट - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज गुरुवार को बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली की एक याचिका पर सुनवाई की। इसमें उन्होंने 2019 में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले की एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। एक्टर की ओर से पेश हुए वकील प्रशांत पाटिल ने याचिका को रद्द करने की बात दोहराई। हालांकि पंचोली को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। शिकायत करने वाली एक महिला बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। 
Trending Videos

जांच के लिए पेश नहीं हुई पीड़िता
वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि पुलिस की तरफ से पेश हुए सरकारी वकील ने कहा कि पुलिस के 11 नोटिस भेजने के बावजूद, पीड़िता जांच के लिए पेश नहीं हुई। इसके बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक नया नोटिस जारी किया, जिसमें उसे 24 फरवरी को होने वाली अगली तारीख पर पेश होने का निर्देश दिया गया। 
आदित्य पंचोली के खिलाफ 27 जून, 2019 को दर्ज की गई एफआईआर पर विवाद जारी है। आरोपी ने दावा किया कि शिकायत कथित घटना के लगभग 15 साल बाद दर्ज की गई है। इसे गलत इरादे से दर्ज कराया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actor Aditya Pancholi did not get relief from Bombay High Court issues notice to him
आदित्य पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
15 साल बाद दर्ज हुई एफआईआर
आदित्य पंचोली के खिलाफ 27 जून, 2019 को दर्ज की गई एफआईआर पर विवाद जारी है। आरोपी ने दावा किया कि शिकायत कथित घटना के लगभग 15 साल बाद दर्ज की गई है। इसे गलत इरादे से दर्ज कराया गया। सुप्रीम कोर्ट के 'भजनलाल' फैसले का हवाला देते हुए, याचिका में एफआईआर रद्द करने की भी मांग की गई। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी, 2026 को होगी।

आदित्य पंचोली को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत नहीं, 2019 के दुष्कर्म मामले में अदालत का किया रुख; जारी हुआ नोटिस

क्या है पूरा मामला?
ख्याल रहे कि साल 2019 में, मुंबई पुलिस ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की शिकायत पर पंचोली के खिलाफ कथित दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में, पंचोली पर कई धाराएं लगाई गई थीं। एफआईआर दर्ज होने के तुरंत बाद, एक्टर ने कहा कि उन्हें 'इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed